{"_id":"007f1392-1ae1-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"jayasuriya-feels-safe-to-play-in-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में सुरक्षित महसूस करता हूं: जयसूर्या ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान में सुरक्षित महसूस करता हूं: जयसूर्या
कराची/एजेंसी
Updated Sat, 20 Oct 2012 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का कहना है कि वह पाकिस्तान में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान एकादश और वर्ल्ड एकादश के बीच होने वाले मुकाबले से पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से फिर से शुरुआत होने की दिशा में नई पहल होगी।
विज्ञापन
जयसूर्या की कप्तानी में वर्ल्ड एकादश की टीम शाहिद आफरीदी की पाकिस्तानी टीम से दो टी-20 प्रदर्शनी मैच खेलेगी। लाहौर में 2009 में आतंकवादी हमले के समय श्रीलंका टीम के कप्तान रहे जयसूर्या ने कहा, ‘मेरी वर्ल्ड एकादश टीम में ज्यादा बड़े नाम वाले क्रिकेटर नहीं हैं लेकिन हमारे क्रिकेट मुकाबले से पाकिस्तान में टेस्ट टीमों के आने के लिए रास्ते खुलेंगे।’ उल्लेखनीय है कि 2009 के आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान में कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज आयोजित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन