{"_id":"64368ce5d358903b7e064a79","slug":"javed-miandad-said-india-should-play-asia-cup-in-pakistan-we-are-ready-to-play-in-india-2023-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: जावेद मियांदाद बोले- जिंदगी और मौत ऊपरवाले के हाथ में, भारत को पाकिस्तान में खेलना चाहिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: जावेद मियांदाद बोले- जिंदगी और मौत ऊपरवाले के हाथ में, भारत को पाकिस्तान में खेलना चाहिए
Wed, 12 Apr 2023 04:20 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 12 Apr 2023 04:20 PM IST
सार
जावेद मियांदाद ने कहा है कि जिंदगी और मौत ऊपरवाले का हाथ में है। ऐसे में भारतीय टीम को पाकिस्तान जाकर एशिया कप खेलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की टीम भारत आकर खेलने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
टीम इंडिया और जावेद मियांदाद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद का कहना है कि टीम इंडिया को सुरक्षा की चिंता नहीं करनी चाहिए और पाकिस्तान आकर एशिया कप खेलना चाहिए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान में नहीं खेल सकती। इसके बाद एशिया कप में भारत के मैच यूएई या इंग्लैंड में कराए जाने की बात हो रही है। वहीं, पाकिस्तान ने कहा है कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान में एशिया कप नहीं खेलती है तो पाकिस्तान की टीम भी विश्व कप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी। हालांकि अभी तक इस मामले में औपचारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान अपने विश्व कप मैच कोलकाता और चेन्नई में खेल सकता है।
इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने सभी को हैरान करने वाला बयान दिया है। मियांदाद ने नादिर अली के पोडकास्ट में कहा कि उनका मानना है कि पाकिस्तान को भारत दौरे पर कोई परेशानी नहीं होगी और अब भारत की बारी है कि वह इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान आए।

मियांदाद ने कहा "सुरक्षा को भूल जाइए। हम मानते हैं कि अगर मौत आनी है तो आनी है। जिंदगी और मौत तो अल्लाह के हाथ में है।" अगर वे आज हमें बुलाएंगे तो हम जाएंगे। लेकिन उन्हें भी यहां आना चाहिए। पिछली बार हम वहां गए थे, लेकिन उसके बाद से वे यहां नहीं आए। अब उनकी बारी है।"
भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 के बाद से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। इससे पहले, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने अपने फैसले के संबंध में बीसीसीआई को 'अहंकारी' कहा था और उन्हें 'तानाशाह' की तरह व्यवहार करने के लिए भी दोषी ठहराया था।
उन्होंने कहा "पाकिस्तान और भारत के बीच संबंध एक दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण मामला है। भारत अब जिस तरह से क्रिकेट की दुनिया में एक महाशक्ति के रूप में व्यवहार करता है, उसमें बहुत अहंकार है। बहुत अधिक पैसा कमाने की उनकी क्षमता के कारण वे अब एक महाशक्ति के रूप में लगभग हुक्म चलाते हैं कि उन्हें किसे खेलना चाहिए और किसे नहीं।"