फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah says mother is my first priority than IND vs PAK match in ODI World Cup 2023

IND vs PAK: 'मेरी मां भारत-पाकिस्तान मैच से ज्यादा जरूरी'; महामुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह का बड़ा बयान

Fri, 13 Oct 2023 12:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 12:25 PM IST
सार

बुमराह ने साफ किया कि विश्व कप मैच अहम है, लेकिन इस मैच से पहले उन्होंने अपनी मां को घर में देखा। यह उनके लिए ज्यादा अहम बात है। बुमराह अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ कमाल करने के लिए तैयार हैं।
 

विज्ञापन
Jasprit Bumrah says mother is my first priority than IND vs PAK match in ODI World Cup 2023
जसप्रीत बुमराह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का अगला मैच पाकिस्तान के साथ है। पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इस मैच का इंतजार है। हालांकि, भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का कहना है कि उनके लिए इस मैच से ज्यादा उनकी मां अहमियत रखती हैं। बुमराह ने कहा है कि कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार के विश्व कप मुकाबले से ज्यादा अहम उनके लिए अपनी मां को घर में देखना था।
विज्ञापन


बुमराह अपने गृह नगर अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में 132,000 प्रशंसकों के सामने पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे। हालांकि, 29 वर्षीय तेज गेंदबाज के लिए पारिवार सबसे पहले आता है। भारत ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसमें बुमराह ने 39 रन देकर चार विकेट लिए और भारत की जीत में अहम योगदान दिया। इस मैच के बाद उन्होंने कहा "मैं कुछ समय से बाहर हूं। मुझे अपनी मां को घर पर देखकर खुशी होगी।"
विज्ञापन


पांच साल के होने से ठीक पहले उनके पिता की अचानक मृत्यु हो जाने के बाद बुमराह का पालन-पोषण उनकी मां दलजीत ने ही किया, जो एक स्कूल प्रिंसिपल थीं। बुमराह ने कहा "मैं उन्हें देखने जा रहा हूं। यह मेरे लिए पहली अहम बात है। इसके बाद ही बुमराह अहमदाबाद के मैदान पर पाकिस्तान का सामना करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जहां उन्हें अभी तक वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। हालांकि, वह इस भव्य मैदान से काफी परिचित हैं, क्योंकि यह उनकी गुजरात टीम का घरेलू मैदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुमराह ने कहा "मैंने वहां वनडे मैच नहीं खेला है लेकिन मैंने एक टेस्ट मैच खेला है। माहौल रोमांचक होने वाला है। मुझे यकीन है कि बहुत सारे लोग आने वाले हैं। इसलिए, यह देखने लायक दृश्य होगा। इसलिए हां, वहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की आशा है।"

खुद को मैनचेस्टर युनाइटेड का प्रशंसक मानने वाले बुमराह ने अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को आउट करने का जश्न अपनी दाहिनी तर्जनी उंगली से अपनी कनपटी पर दबाकर मनाया। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि यह यूनाइटेड के स्ट्राइकर मार्कस रैशफोर्ड से जुड़ा नहीं है। उन्होंने कहा, "ऐसा कुछ नहीं है। मुझे बस ऐसा लगा, इसलिए मैंने ऐसा किया।"


जहां भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद दो मैचों में दूसरी जीत का जश्न मनाया, वहीं अफगानिस्तान को दूसरी हार झेलनी पड़ी। भारत अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम आखिरी पायदान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed