फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah likely to miss first three Tests in England series

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, शुरुआती 3 टेस्ट में नहीं खेलेगा यह घातक गेंदबाज!

Wed, 18 Jul 2018 11:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah likely to miss first three Tests in England series

टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया को वनडे सीरीज में 1-2 से हार का मुंह देखना पड़ा। अब 1 अगस्त से 5 मैच की लंबी टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस अहम श्रंखला के लिए बुधवार को टीम इंडिया का चयन होना है। मगर इससे पहले भारतीय दल के लिए एक बुरी खबर है।

विज्ञापन


वेबसाइट क्रिकइंफो की माने तो भारतीय टीम के अहम गेंदबाज जसप्रीत 5 मैच की टेस्ट श्रंखला के शुरुआती 3 मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं। टीम के साथ ब्रिटेन दौरे पर आए बुमराह आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में चोटिल हो गए थे। उनके अंगूठे में चोट आई थी, जिसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन


भारतीय चयनकर्ताओं की कुलदीप यादव पर भी नजर होगी। टी-20 और वनडे सीरीज में इस 'चाइनामैन' ने अपनी फिरकी के फेर में अंग्रेजों को जमकर नचाया था। अगर कुलदीप को टीम में चुना जाता है तो इंग्लैंड के सामने अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और कुलदीप की तिकड़ी से पार पाने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग की वजह से बाहर बैठे मोहम्मद शमी की भी टेस्ट टीम में वापसी हो चुकी है। अफगानिस्तान के खिलाफ यो-यो टेस्ट में फेल होकर टीम से बाहर होने वाले इस पेसर ने बाद में यो-यो टेस्ट भी पास कर लिया।

ऐसे में वह भुवनेश्वर कुमार, ईशांत शर्मा और उमेश यादव के साथ पेस बैटरी का हिस्सा होंगे। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या तेज गेंदबाजी में और विकल्प मुहैया कराते हैं।

अंगूठे की चोट से उबर रहे ऋद्धिमान साहा की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों में से किसी एक को मौका मिलेगा। वैसे तो डीके इस जगह के लिए पहले विकल्प होंगे। मगर ऋषभ पंत को शामिल कर चयनकर्ता सभी को चौंका सकते हैं।


मौजूदा दौर में इंग्लैंड में लॉयंस के खिलाफ मैच खेल रहे ऋषभ ने इंडिया 'ए' की ओर से खेलते हुए 15 शिकार कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लीड्स वनडे गंवाने के बाद कप्तान विराट ने कहा है कि उन्हें और सिलेक्शन कमिटी को कोई कड़ा फैसला लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अब देखना ये होगा कि टेस्ट सीरीज के लिए टीम में कौन शामिल होता है और किसको बाहर बैठना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed