फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah in the list of Dravid-Sachin, list of Indians who became ICC best cricketer of the year

Jasprit Bumrah: द्रविड़-सचिन की सूची में बुमराह, साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बनने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

Tue, 28 Jan 2025 06:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 28 Jan 2025 06:04 PM IST
सार

इससे पहले राहुल द्रविड़ ने साल 2004 में, सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में, रविचंद्रन अश्विन ने 2016 में और विराट कोहली ने 2017 और 2018 में यह अवॉर्ड जीता था। 

विज्ञापन
Jasprit Bumrah in the list of Dravid-Sachin, list of Indians who became ICC best cricketer of the year
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के जसप्रीत बुमराह साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने हैं। आईसीसी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। इससे पहले वह सोमवार को 2024 के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर बने थे। अब सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर बनकर उन्होंने खास उपलब्धि हासिल की है। वह यह सम्मान पाने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले राहुल द्रविड़ ने साल 2004 में, सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में, रविचंद्रन अश्विन ने 2016 में और विराट कोहली ने 2017 और 2018 में यह अवॉर्ड जीता था। 
विज्ञापन

 

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बुमराह
बुमराह फिलहाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष रैंकिंग वाले गेंदबाज हैं। वह सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज भी हैं। उन्होंने 20 से कम की औसत से यह विकेट झटके थे और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में उनसे कम गेंदबाजी औसत किसी की नहीं है। बुमराह ने टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने के अलावा 900 रेटिंग अंकों का आंकड़ा भी छुआ जो कि किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई
साल 2024 में बुमराह ने भारत को टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने टूर्नामेंट में 15 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 8.26 का और इकोनॉमी 4.17 का रहा था। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। इसके अलावा टेस्ट में भी वह शानदार रहे थे। उन्होंने पिछले साल 13 टेस्ट में 71 विकेट झटके थे, जो कि सबसे ज्यादा थे। ओवरऑल एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में उनसे आगे केवल कपिल देव हैं।
विज्ञापन

आईसीसी के साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स की लिस्ट (सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी)
वर्ष विजेता देश
2004 राहुल द्रविड़ भारत
2005 जैक कैलिस / एंड्रू फ्लिंटॉफ (साझा) दक्षिण अफ्रीका / इंग्लैंड
2006 रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया
2007 - -
2008 शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज
2009 मिचेल जॉनसन ऑस्ट्रेलिया
2010 सचिन तेंदुलकर भारत
2011 जोनाथन ट्रॉट इंग्लैंड
2012 कुमार संगकारा श्रीलंका
2013 माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया
2014 मिचेल जॉनसन ऑस्ट्रेलिया
2015 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया
2016 रविचंद्रन अश्विन भारत
2017 विराट कोहली भारत
2018 - -
2019 बेन स्टोक्स इंग्लैंड
2021 शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान
2022 बाबर आजम पाकिस्तान
2023 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया
2024 जसप्रीत बुमराह भारत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed