{"_id":"61d3fd857247016ab318279d","slug":"jasprit-bumrah-hits-sixer-on-rabada-bouncer-wife-sanjana-delighted","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bumrah Sixer Video: रबादा की बाउंसर पर जसप्रीत बुमराह ने लगाया छक्का, खुशी से उछल पड़ीं पत्नी संजना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Bumrah Sixer Video: रबादा की बाउंसर पर जसप्रीत बुमराह ने लगाया छक्का, खुशी से उछल पड़ीं पत्नी संजना
Tue, 04 Jan 2022 01:25 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:25 PM IST
सार
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कगिसो रबादा की गेंद पर बेहतरीन छक्का लगाया। उनका यह शॉट देखकर उनकी पत्नी संजना गणेशन खुशी से उछल पड़ी।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारत के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया सिर्फ 202 रन पर सिमट गई। हालांकि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का मनोरंजन जरूर किया। उन्होंने इस पारी में नाबाद 14 रन बनाए। बुमराह ने इस दौरान दो चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने ये कगिसो रबादा की एक खतरनाक बाउंसर को छक्के के लिए स्टैंड में भेज दिया। उनका यह शॉट देखकर उनकी पत्नी संजना गणेसन खुशी से उछल पड़ीं।
बुमराह के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कगिसो रबादा की खतरनाक बाउंसर पर बेहतरीन पुल शॉट खेलकर छह रन बटोरे। बुमराह का यह छक्का देखकर उनकी पत्नी संजना गणेसन खुशी से पागल हो गईं। उन्होंने सीट पर बैठे हुए ही तालियां बजाई और अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 11 गेंद में 14 रन की पारी खेली और नाबाद पवेलियन लौटे। हालांकि मैच के पहले दिन बुमराह के हाथ कोई विकेट नहीं लगा। उन्होंने कुल आठ ओवर की गेंदबाजी की और 14 रन दिए। इस दौरान उन्होंने तीन मेडन ओवर भी किए, लेकिन किसी बल्लेबाज को आउट नहीं कर सके।
फैंस को पसंद आया बुमराह का छक्का
जसप्रीत का छक्का क्रिकेट फैंस को भी खूब पसंद आया। उनके छक्के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी बल्लेबाजी की काफी तारीफ कर रहे हैं और रबाडा की पिटाई होने पर उनके मजे भी ले रहे हैं। रबाडा दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल हैं और अच्छे से अच्छे बल्लेबाजों को भी उनके खिलाफ रन बनाने में परेशानी आती है। ऐसे में रबादा ने जिस तरह से उनकी पिटाई की है। उसे देखकर फैंस रबाडा का मजाक बना रहे हैं।

— Lodu_Lalit (@LoduLal02410635) January 3, 2022