नदी में मिली क्रिकेटर बुमराह के दादा की लाश, पोते से मिलने के लिए आए थे गांव से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के दादा जी संतोक सिंह बुमराह का शव रविवार को साबरमती नदी से बरामद किया गया है। अहमदाबाद दमकल विभाग को गांधी ब्रिज और दधीची ब्रिज के बीच से संतोक सिंह की लाश मिली।
84 वर्षीय संतोक अपने पोते जसप्रीत से मिलने के लिए अहमदाबाद गए थे। इसके बाद परिवार वालों ने शुक्रवार को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। क्रिकेटर के परिवार ने कथित तौर पर संतोक के जसप्रीत से मिलने या बात करने की बात से इंकार किया है। गुमशुदगी की रिपोर्ट वस्त्रपुर पुलिस में दर्ज की गई थी।
ये भी पढ़ें: IndvNZ: ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच, बुमराह ने दिलाई शानदार जीत
अहमदाबाद मिरर में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत में बताया गया है कि सिंह को 1 दिसंबर वस्त्रपुर में अपनी बेटी के घर सोनल अपार्टमेंट्स में देखा गया था।
शिकायत में कहा गया, 'संतोक ने अपने पोते से उनके जन्मदिन 5 दिसंबर को मिलने की इच्छा प्रकट की। दुर्भाग्यवश वो मिल नहीं सके। 8 दिसंबर को संतोक ने झारखंड में रहने वाले अपने बेटे बलविंदर सिंह को फोन किया और कहा कि वो अपनी बीमार पत्नी से मिलने जा रहे हैं।'
बुमराह की मां के जवाब से दादा का दिल टूटा
पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड के किच्चा गांव में ऑटोरिक्शा चलाने वाले संतोक सिंह एक समय काफी सफल व्यापारी थे। हालांकि, जसप्रीत बुमराह के पिता की मृत्यु के बाद बिजनस में नुकसान हुआ और संतोक बिजनस बेचकर उत्तराखंड में बस गए। सूत्रों ने कहा कि संतोक अधिकांश जसप्रीत को टीवी पर देखते थे और वो अपने पोते से मिलना चाहते थे।
राजिंदर ने मिरर से कहा, 'जब हम जसप्रीत की मां दलजीत कौर से मिलने गए तो उन्होंने हमारे पिता को ऐसा करने से मना कर दिया। दलजीत ने अपने बेटे का नंबर भी देने से इंकार कर दिया ताकि पिता उनसे बात कर सकें। मेरे पिता इससे गहरे दुख में चले गए। वो शुक्रवार को घर से बाहर गए और फिर कभी नहीं लौटे।' राजिंदर ने साथ ही कहा कि उनके पिता ने जसप्रीत की बहन जुहिका को भी फोन किया था।
वस्त्रपुर पीआई मनोहरसिंह जडेजा ने कहा, 'हमने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की और संतोक को खोजना शुरू किया। हमने उनके सेलफोन को ट्रेस किया और कॉल डिटेल्स द्वारा उनकी लोकेशन ट्रैक की।'
जब दलजीत कौर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वो इस मामले पर कोई टिपण्णी नहीं करना चाहती हैं। जसप्रीत बुमराह फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में वन-डे मैच खेलने में व्यस्त हैं।