{"_id":"59f611b44f1c1b0d698b81c5","slug":"india-vs-new-zealand-3rd-odi-at-kanpur-green-park-last-over-excitement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IndvNZ: ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच, बुमराह ने दिलाई शानदार जीत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndvNZ: ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच, बुमराह ने दिलाई शानदार जीत
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंत बड़े ही रोमांचक अंदाज में हुआ। भारत के 337 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम जीत से महज 6 रन दूर रह गई। न्यूजीलैंड निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 331 रन बना सकी। लेकिन सबसे ज्यादा रोमांच मैच के आखिरी ओवर में रहा। कीवी टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन की दरकार थी लेकिन बुमराह की धारदार गेंदों के सामने कीवी बल्लेबाज खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सके और टीम इंडिया 6 रन से जीत दर्ज कर 2-1 के अंतर से सीरीज अपने नाम कर ली।
IndvNZ: ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच, बुमराह ने दिलाई शानदार जीत
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
पहली गेंद
कप्तान विराट ने अपने डेथ ओवर के सबसे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई। स्टाइक पर कोलिन डि ग्रैंडहोम थे। बुमराह ने ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर फेंकी। गेंद बल्ले से लगकर सीधे उनके हाथ पर आई। तब तक नॉन स्ट्राइक पर खड़े मिचेल सेंटनर हॉप पिच तक आ गए थे। लेकिन गेंद को सीधे बुमराह के हाथों में आता देख सेंटनर क्रीज पर वापस आ गए हालांकि बुमराह के पास रन आउट का मौका था। लेकिन इस गेंद पर कोई रन खर्च नहीं किया।

- फोटो : twitter
दूसरी गेंद
दूसरी गेंद पर एक बार फिर ग्रैंडहोम फिर स्ट्राइक पर थे। जीत के लिए न्यूजीलैंड को 5 गेंद पर 15 रन की दरकार थी। एक बार फिर बुमराह ने ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर फेंकने पर विश्वास जताया। गेंद लॉन्ग ऑफ की तरफ गई और एक ग्रैंडहोम ने एक रन चुरा लिया।

बुमराह
- फोटो : self
तीसरी गेंद
तीसरी गेंद में सेंटनर स्ट्राइक पर थे। कीवी टीम को जीत के लिए 4 गेंद में 14 रन की दरकार थी। बुमराह ने सेंटनर को लेग स्टंप पर लोअर फुलटास डाली। ऐसे में उन्होंने गेंद को फाइनलेग की दिशा में मोड दिया और दो रन चुरा लिए।
तीसरी गेंद में सेंटनर स्ट्राइक पर थे। कीवी टीम को जीत के लिए 4 गेंद में 14 रन की दरकार थी। बुमराह ने सेंटनर को लेग स्टंप पर लोअर फुलटास डाली। ऐसे में उन्होंने गेंद को फाइनलेग की दिशा में मोड दिया और दो रन चुरा लिए।
विज्ञापन
IndvNZ: ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच, बुमराह ने दिलाई शानदार जीत
कोहली एंड बुमराह
- फोटो : hindustan times
चौथी गेंद
तीन गेंद में जीत के लिए 12 रन की दरकार थी। ऐसे में स्ट्राइक पर एक बार फिर मिचेल सेंटनर थे। बुमराह ने एक बार फिर ऑफ स्टेंप के बाहर फुलटॉस गेंद डाली। ऐसे में सेंटनर ने गेंद को उठाकर मारा। लेकिन बाउंड्री पर मुस्तैदी से खड़े शिखर धवन ने लपक लिया। लेकिन दर्शकों की धड़कनें एक बार तब थम गईं जब फील्ड अंपायर ने नो बॉल के लिए जांच करने का थर्ड अंपायर से अनुरोध किया। लेकिन थर्ड अंपायर ने गेंद को कमर के नीचे पाया और सेंटनर को पवेलियन वापस लौटने का आदेश दिया।