फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL ODI 2023 Jasprit Bumrah in Team India's ODI squad Against Sri Lanka series

IND vs SL: तीन महीने बाद भारतीय टीम में वापस लौटे जसप्रीत बुमराह, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे

Tue, 03 Jan 2023 04:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 04:10 PM IST
सार

बुमराह लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं। वह टी20 विश्व कप में भी नहीं खेले थे, अब श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई है।
 

विज्ञापन
IND vs SL ODI 2023 Jasprit Bumrah in Team India's ODI squad Against Sri Lanka series
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया गया है। लंबे समय बाद भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। बुमराह चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। वह टी20 विश्व कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह का भारतीय टीम में शामिल होना भारत के लिए अच्छी खबर है।
विज्ञापन


पीठ की चोट के चलते बुमराह सितंबर 2022 से टीम इंडिया से बाहर थे। चोट से उबरने के बाद वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे। नेशनल क्रिकेट में एकेडमी में ट्रेनिंग के बाद जसप्रीत बुमराह को पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया है। वह जल्द ही भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन


29 साल के जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए आखिरी मैच 25 सितंबर को खेला था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। वहीं, अपना आखिरी वनडे मैच उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई को खेला था। बुमराह के आने से भारतीय तेज गेंदबाजी और मजबूत हुई है। टी20 विश्व कप 2022 के दौरान भारत को बुमराह की कमी खली थी और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाज कोई विकेट नहीं ले पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज भी खेलेगी। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। हालांकि, टी20 सीरीज में बुमराह नहीं खेलेंगे।


श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे, 10 जनवरी, गुवाहाटी
दूसरा वनडे, 12 जनवरी, कोलकाता
तीसरा वनडे, 15 जनवरी, थिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed