{"_id":"5774ceef4f1c1b881579aba9","slug":"jason-roy-s-stunning-knock-powers-england-to-victory-vs-sri-lanka-in-fourth-odi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच रन से रिकॉर्ड से चूके जेसन, लेकिन टीम को दिला दी सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पांच रन से रिकॉर्ड से चूके जेसन, लेकिन टीम को दिला दी सीरीज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
जेसन रे
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलामी बल्लेबाज जेसन के शानदार 162 रनों की शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में 6 विकेट से हराकर 2-0 की बढ़त के साथ सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। मैच के हीरो रहे जेसन ने अपनी पारी में 118 गेंदों में विस्फोटक 162 रन बनाए जिसमें 13 चौके और 3 छक्के भी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने 74 गेंदों पर शतक लगाया जो इस मैदान का सबसे तेज शतक भी है।
सरे के दक्षिण अफ्रीका में पैदा हुए जेसन रे का शानदार फॉर्म जारी है वह इंग्लैंड की ओर से वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने से महज 5 रन से चूक गए। वह रॉबिन स्मिथ के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए नाबाद 167 रनों की सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड तोड़ नहीं सके।
वह वनडे में 279 रन बनाने के बाद पहली बार आउट हुए हैं। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में एजबेस्ट में उन्होंने 112 रनों की नाबाद पारी खेली, फिर इसके बाद ब्रिस्टल वनडे में 5 रन पर नाबाद रहे। इस तरह से श्रीलंकाई गेंदबाजों को उनका विकेट झटकने में 279 रन खर्च करने पड़े।
विज्ञापन
बल्लेबाज जेसन इंग्लैंड के पांचवें सलामी बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने किसी द्वीपक्षीय वनडे सीरीज में कम से कम 2 शतक लगाए हैं। उनसे पहले ग्राहम गूच, नाइट, केविन पीटरसन और एलिस्टर कुक किसी द्वीपक्षीय वनडे सीरीज में 2 शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज रहे हैं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को मिली दूसरी सबसे बड़ी जीत
इंग्लैंड टीम
- फोटो : Getty
वनडे में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसकी वनडे में सबसे बड़ी जीत पिछले साल मिली थी जब उसने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड को 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी।
लंदन के ओवल में चौथे मैच में वनडे सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरी श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश से प्रभावित मैच में संशोधित 42 ओवर में 5 विकेट पर 305 रन बनाए। उसकी ओर से 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेली। कुशल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 67 रनों की पारी खेली।
जीत के लिए 42 ओवर में 308 रनों का लक्ष्य मिला। शुरुआती झटके के बाद इंग्लैंड को दूसरे विकेट के लिए जेसन रे और जोए रूट के बीच 149 रनों की साझेदारी ने टीम के लिए काम आसान कर दिया। जेसन ने शानदार शतक लगाया जबकि रूट ने 65 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड ने 11 गेंद शेष रहते यह मैच 6 विकेट से जीत लिया।
इंग्लैंड की 300 से ज्यादा के लक्ष्य का पांचवीं बार सफलतापूर्वक पीछा किया है।