इंग्लैंड ने नॉटिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ एक और हाईस्कोरिंग मैच में 3 विकेट से जीत हासिल कर पांच मैच की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच रविवार (19 मई) लीड्स में ही खेला जाएगा।
2 of 6
इमाम उल हक
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्ला थमाया। फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज इमाम-उल-हक के चोटिल होने के बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। फखर जमां ने 57 रन बनाए। बाबर आजम के साथ मिलकर उन्होंने पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई।
इसके बाद मोहम्मद हफीज ने 59 रन की पारी खेली। शोएब मलिक ने 26 गेंद पर 41 रनों की आतिशी पारी खेली। आखिरी के ओवरों में कप्तान सरफराज अहमद ने भी कुछ अच्छे शॉट्स खेले और 14 गेंद पर 21 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। इंग्लैंड की ओर से टॉम करन ने चार विकेट झटके। वहीं मार्क वुड ने दो और जोफरा आर्चर ने एक विकेट लिया।
इस तरह पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 340/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड ने तीन गेंद शेष रहते ही लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की। जेसन रॉय ने 89 गेंद पर 114 रन बनाए। इसके अलावा बेन स्टोक्स ने 71, जेम्स विंस ने 43 और जो रूट ने 36 रनों की पारी खेली।
कप्तान जोस बटलर और मोइन अली तो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। चार विकेट लेने वाले टॉम करन ने 30 गेंद पर 31 रनों की पारी भी खेली। पाकिस्तान की ओर से इमाद वसीम और मोहम्मद हसनैन ने दो-दो विकेट लिए। सीरीज का पहला मैच बारिश में धुला था, जबकि बाकी तीन मैच इंग्लैंड ने जीते, अभी चौथा मैच खेला जाना है।