RR vs SRH: आईपीएल के चौथे ही मैच जेसन होल्डर ने ले लिया सीजन का बेस्ट कैच? हैदराबाद के खिलाफ बने 'सुपरमैन'
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में जेसन होल्डर ने राहुल त्रिपाठी का शानदार कैच पकड़ा। होल्डर को यह कैच पकड़ने में उनकी लंबी कद काठी का भी फायदा मिला।
विस्तार
होल्डर का कैच देखकर उनके साथी खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। उनका कैच देखकर कमेंटेटर भी हैरान रह गए। हर्षा भोगले ने दावा किया कि यह अब तक टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच था। इसका वीडियो आईपीएल के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया।
𝗧𝗵𝘂𝗻𝗱𝗲𝗿 𝗕𝗼𝘂𝗹𝘁! ⚡️⚡️
𝐖 0 𝐖 😉
A shaky start to #SRH's chase as they lose Abhishek Sharma & Rahul Tripathi in the first over of the chase!विज्ञापन विज्ञापन
Follow the match ▶️ https://t.co/khh5OBILWy#TATAIPL | #SRHvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/NwtSFWZbwX — IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2023
हैदराबाद के गेंदबाज लय में नहीं थे और राजस्थान की टीम इस सीजन 200 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बनी।
इस मैच में जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। बटलर 22 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जायसवाल ने 37 गेंद में 54 रन की पारी खेली। संजू सैमसन ने भी 32 गेंद में 55 रन की पारी खेली। राजस्थान ने पांच विकेट पर 203 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद ने खाता खुलने से पहले ही दो विकेट गंवा दिए।
पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद हैदराबाद की टीम वापसी नहीं कर सकी। नियमित अंतराल पर यह टीम विकेट गंवाती रही और अंत में आठ विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी। इसके साथ ही राजस्थान ने 72 रन से मैच जीत लिया।