फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket News: James Neesham makes special request to Indian fans ahead of the World Cup final

कीवी ऑलराउंडर का बड़ा बयान, कहा-भारतीय फैंस मुनाफे के लिए अमीरों को न बेचे टिकट

Sun, 14 Jul 2019 07:16 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 14 Jul 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
Cricket News: James Neesham makes special request to Indian fans ahead of the World Cup final
james neesham

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिम्मी नीशम ने भारतीय प्रशंसकों से अपील कि है कि वे विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले के टिकट को आईसीसी के आधिकारिक मंच से बेचे। बड़ी संख्या में भारतीय प्रशंसकों ने विश्व कप का टिकट इस उम्मीद में खरीद लिया था कि विराट कोहली की टीम फाइनल में खेलेगी।

विज्ञापन


सेमीफाइनल में हालांकि न्यूजीलैड से हार कर टीम खिताबी मुकाबले से बाहर हो गई। ऐसे में भारतीय प्रशंसकों के पास मैच देखने या फिर टिकट को बेचने का विकल्प है। रविवार को लार्ड्स के मैदान पर खेले जाने वाले विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमों के बीच मुकाबला होगा। 
विज्ञापन


नीशम ने भारतीय प्रशंसकों से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के प्रशंसकों का ख्याल रखने को कहा। नीशम ने ट्वीट किया, 'प्रिय भारतीय प्रशंसक, अगर आप फाइनल मैच को देखने के लिए स्टेडियम में नहीं आना चाहते है तो कृपया अपने टिकट को आधिकारिक मंच से बेच दे। मुझे पता है ज्यादा मुनाफे के साथ टिकट बेचना फायदे का सौदा है लेकिन क्रिकेट के असली प्रशंसकों को मौका दीजिए, सिर्फ अमीरों को नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हाल ही में आईसीसी ने भी टिकटों को लेकर 'वापसी नीति' बनाई है जिसके तहत प्रशंसक अपने टिकट को वापस कर पूरी रकम ले सकते है।

पहले ही डर था बड़े मुकाबले में इंग्लैंड श्रेष्ठ करेगाः बॉर्डर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बॉर्डर ने कहा है कि उन्हें हमेशा से डर था कि इंग्लैंड अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बड़े मैच में करेगा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में वही हुआ। उन्होंने आईसीसी केलिए अपने कॉलम में लिखा कि मेरे दिमाग में हमेशा से डर था कि इंग्लैंड बड़े स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा।

उन्होंने ऐसा ही किया और ऑस्ट्रेलिया कुछ नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि जो तारीफ का हकदार है, उसकी तारीफ की जानी चाहिए। इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार था और मुझे इस तरह के प्रदर्शन की आशंका थी। बॉर्डर ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में टीम की तरह शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि वे हर तरह से लाजवाब थे। पहले दस ओवर में उम्दा गेंदबाजी और फिर शानदार बल्लेबाजी। ऑस्ट्रेलिया दबाव में आ गया और उससे निकल ही नहीं सका। बॉर्डर ने कहा कि लेकिन इंग्लैंड शुरू ही से खिताब का प्रबल दावेदार था। उसने भी उतार-चढ़ाव देखे लेकिन जरूरत के समय अच्छा खेले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed