{"_id":"5b55c9234f1c1b43748b681c","slug":"james-anderson-says-virat-kohli-is-lying-just-before-test-series-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले एंडरसन ने दिखाए थे कोहली को दिन में सपने, अब बोला- वह झूठे बोल रहे हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले एंडरसन ने दिखाए थे कोहली को दिन में सपने, अब बोला- वह झूठे बोल रहे हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Jul 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद दिनों पहले विराट कोहली ने कहा था कि, 'जब तक टीम इंडिया जीत रही है तब तक उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि वह रन बना रहे हैं या नहीं।' अब इंग्लिश गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने उन्हें झूठा करार दिया है। जेम्स एंडरसन ने कहा कि, 'विराट कोहली कहते हैं कि 1 अगस्त से शुरू हो रही पांच टेस्ट की श्रृंखला में व्यक्तिगत फॉर्म मायने नहीं रखेगा तो वह झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
कोहली के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एंडरसन कहते हैं कि, 'वह रन बनाए या नहीं यह मायने नहीं रखता? मुझे लगता है कि वह झूठ बोल रहे हैं।' 2014 में हुए इंग्लैंड दौरे के दौरान विराट कोहली बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे। वह 5 टेस्ट में महज 134 रन ही बना पाए थे जो उनके टेस्ट करियर के सबसे खराब प्रदर्शन में से एक है।
विज्ञापन
2014 के दौरे में जेम्स एंडरसन का विराट कोहली के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा था। उन्होंने छह पारियों में चार बार कोहली को आउट किया था। कुल मिलाकर टेस्ट मैचों में एंडरसन कोहली को पांच बार आउट कर चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं अपनी सरजमीं पर खेलते ही कोहली शेर बन जाते हैं, इंग्लैंड के खिलाफ 2016-17 की घरेलू श्रृंखला के दौरान उन्होंने न सिर्फ 655 रन बनाए बल्कि अपनी अगुवाई में टीम को 4-0 से जीत भी दिलवाई।
एंडरसन को हालांकि 2016 के भारत दौरे के दौरान जूझना पड़ा था और वह तीन टेस्ट में चार विकेट ही चटका पाए थे। एंडरसन ने कहा , 'आज क्रिकेटर मैच फुटेज देखकर ही नहीं बल्कि अतीत के अनुभव से भी सीखते हैं, इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि कोहली के स्तर के बल्लेबाज ने यहां पिछली श्रृंखला (2014 में) से सीखा होगा।'
मौजूदा दौरे में टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की तो वनडे श्रंखला में उसे 1-2 से हार का मुंह देखना पड़ा था। इस दौरान 6 पारियों में कोहली के बल्ले से 60 .2 की औसत से 301 रन बनाए। इस दौरान (नाटिंघम में 75 और लीड्स में 71) 2 वनडे में अर्धशतक भी जमाए।