फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   James Anderson becomes 9th cricketer to play 150 test match vs South Africa

जेम्स एंडरसन 150 टेस्ट खेलने वाले नौवें क्रिकेटर, 200 टेस्ट के साथ टॉप पर हैं तेंदुलकर

Thu, 26 Dec 2019 04:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 26 Dec 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
James Anderson becomes 9th cricketer to play 150 test match vs South Africa
जेम्स एंडरसन - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 150 या इससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के नौवें क्रिकेटर बन गए हैं। चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले एंडरसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को यहां अपने 150वें टेस्ट मैच में खेलने के लिये उतरे और उन्होंने पहली गेंद पर ही डीन एल्गर को आउट करके शानदार शुरुआत भी की।

विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट में अब तक 576 विकेट लेने वाले एंडरसन सर्वाधिक टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटरों की सूची में नौवें स्थान पर हैं। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर (200), रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ (दोनों 168), जैक कैलिस (166), शिवनारायण चंद्रपाल और राहुल द्रविड़ (दोनों 164), एलिस्टेयर कुक (161) और एलन बॉर्डर (156) ने 150 या इससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं।
विज्ञापन


एंडरसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला की पहली गेंद पर ही विकेट लिया। टेस्ट क्रिकेट में यह नौवां अवसर है जबकि श्रृंखला की पहली गेंद पर कोई बल्लेबाज पवेलियन लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एल्गर से पहले के इंग्लैंड के हर्बर्ट सटक्लिफ और स्टैन वर्थिंगटन, दक्षिण अफ्रीका के जिमी कुक, बांग्लादेश के हनान सरकार, भारत के वसीम जाफर, न्यूजीलैंड के टिम मैकिनटोश और भारत के केएल राहुल श्रृंखला की पहली गेंद पर आउट हो गए थे। बांग्लादेश से हनान सरकार दो बार श्रृंखला शुरू होने पर पहली गेंद पर पवेलियन लौट गये थे। संयोग से दोनों अवसरों पर प्रतिद्वंद्वी वेस्टइंडीज की टीम और गेंदबाज पेड्रो कोलिन्स थे। इस रिकॉर्ड के शिखर पर दुनिया के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1989 से 2013 के बीच 200 टेस्ट खेले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed