फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jacques Kallis says about virat kohli

दिग्गज बोले, कोहली के पास धोनी को ओवरटेक करने का अच्छा मौका

Mon, 14 Sep 2015 08:42 AM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 08:42 AM IST
विज्ञापन
Jacques Kallis says about virat kohli

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक कालिस का कहना है कि विराट कोहली के पास महेंद्र सिंह धोनी को ओवरटेक करने का सही समय आ गया है। कोहली इस वक्त अपनी कप्तानी साबित भी कर चुके हैं।

विज्ञापन

इंडियन एक्सप्रेस में छपि खबर के मुताबिक, कालिस ने कहा कि कोहली इस वक्त टीम के सबसे चमकते सितारे हैं और क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में वह कप्तानी के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं।

विज्ञापन

अक्टूबर माह से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली क्रिकेट सीरीज को लेकर उन्होंने कहा दोनों टीमें काफी मजबूत हैं, इसलिए मुकाबला कांटे की टक्कर होने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भारतीय गेंदबाज इशांत शर्मा के बारे में कहा, वह काफी अग्रेसिव हैं और इस वक्त फॉर्म में भी चल रहे हैं, लिहाजा अफ्रीकी बल्लेबाजों को सिर्फ उनकी बातों ही गेंद से भी बचने की जरुरत है।


उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इशांत और कुछ श्रीलंकाई क्रिकेटरों के बीच तू-तू मैं-मैं काफी बढ़ गई थी, जिसके बाद अंपायर ने इशांत पर एक मैच खेलने पर पाबंदी लगाई है।

कोहली के फेवरेट रवि शास्‍त्री को मिला तोहफा

Jacques Kallis says about virat kohli

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार जीत के ‌लिए टीम के डायरेक्टर रवि शास्‍त्री को तोहफा मिला है। बीसीसीआई ने फैसला किया है कि वह अभी टीम के डायरेक्टर बने रहेंगे।


सिर्फ रवि शास्‍त्री ही नहीं असिसटेंट कोच संजय बांगर, बी अरुण और आर ‌श्रीधर का भी कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। ये सभी टी-20 वर्ल्ड कप 2016 तक टीम में बने रहेंगे।


उल्लेखनीय है कि अगले साल 11 मार्च से 3 अप्रैल तक भारत में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप सीरीज का आयोजन होने जा रहा है। यह दूसरा मौका है जब टूर्नामेंट में सभी 16 टीमें हिस्सा ले रही है।


शीर्ष दस टीमें पहले ही टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए क्वालिफाई हैं जबकि अन्य आयरलैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड, अफगानिस्तान, हांग-कांग और ओमान टीमें भी क्वालिफाई कर चुकी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed