{"_id":"5773a6554f1c1bde3a79b11a","slug":"it-s-not-about-anil-or-ravi-players-important-anil-kumble-on-head-coach-row","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'यहां कुंबले या शास्त्री का झगड़ा नहीं, खिलाड़ी होते हैं खास'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'यहां कुंबले या शास्त्री का झगड़ा नहीं, खिलाड़ी होते हैं खास'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Jun 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
अनिल कुंबले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को खूब छकाने वाले अनिल कुंबले टीम इंडिया का मुख्य कोच बनने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए तो जोरदार अंदाज में जवाब देते हुए एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित कर दी।
विज्ञापन
कुंबले आज बंगलुरू में कोच के रूप में पहली बार नजर आए। उन्होंने मुख्य कोच चयन विवाद पर दो टूक कहा कि इस बात का कोई मतलब नहीं है कि वह या रवि टीम इंडिया के कोच हैं, टीम के लिए सफलता जरूरी होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "खिलाड़ी खास होते हैं। ये वही लोग हैं जो सबसे आगे होते हैं। सपोर्ट स्टॉफ की भूमिका तो बैकग्राउंड वाली होती है।" शास्त्री की जगह कुंबले को कोच बनाए जाने पर कई लोगों ने इस फैसले पर आश्चर्य जताया था। खुद शास्त्री ने भी चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए और क्रिकेट समिति के सदस्य सौरव गांगुली पर अपना निशाना साधा।
विज्ञापन
'कल रवि थे, आज मैं हूं और भविष्य में कोई और होगा'
रवि शास्त्री 18 महीने तक टीम इंडिया के डायरेक्टर रहे। उनके कार्यकाल में टीम पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप और इस साल टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची। उनके शानदार कार्यकाल को देखते हुए लग रहा था कि वही कोच के रूप में चुने जाएंगे। लेकिन क्रिकेट समिति ने सभी को चौंकाते हुए कुंबले को कोच के रूप में चुन लिया।
कुंबले ने कहा, "यह मामला अनिल और रवि के बीच का नहीं है। हम सभी चाहते हैं कि टीम इंडिया अच्छा खेल दिखाए। रवि ने टीम डायरेक्टर के रूप में शानदार काम किया। आज मैं हूं, और कल कोई और हो सकता है। मैं पहला आदमी था जिसने रवि को फोन किया और उन्होंने मुझे बधाई दी।"
उन्होंने कहा, "मेरे विचार से, हम सभी चाहते हैं कि भारतीय टीम बढ़िया खेल दिखाए। प्रदर्शन ही खास होता है। हम सभी विश्वास करते हैं कि भारतीय टीम क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अपना दबदबा बनाए रखने में सक्षम है। वह (रवि) इस यात्रा के हिस्सा थे और अब मैं इस यात्रा का हिस्सा हूं। यही चीज है जो मैं कहना चाहता था।"
पूर्व भारतीय कप्तान कुंबले ने कहा, "मैं हमेशा के लिए यहां नहीं हूं। मेरे पास एक कुछ अलग करने का मौका है और मेरे लिए इस यात्रा का हिस्सा बनने का मौका है। मैं खुद को इस यात्रा का हिस्सा बनने पर गौरवान्वित महसूस करता हूं।"
वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होने से पहले टीम इंडिया का कैंप आज बुधवार से शुरू हो रहा है। टीम वेस्टइंडीज में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बंगलुरू में नेशनल क्रिकेट अकादमी ने ट्रेनिंग लेगी।