फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Islamabad United beat karachi kings by 8 wickets Iftikhar Ahmed played match winnings knock in Pakistan Super League match at Abu Dhabi

PSL 2021: इस्लामाबाद यूनाइटेड के आगे कराची किंग्स ढेर, बाबर आजम पर भारी पड़ी इफ्तिखार की पारी

Tue, 15 Jun 2021 08:45 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 15 Jun 2021 08:45 AM IST
सार

पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत का सफर जारी है। 14 जून को अबू धाबी में खेले गए पीएसएल के 22वें मुकाबले में रेड आर्मी ने कराची किंग्स को 8 विकेट से शिकस्त दी। 

विज्ञापन
Islamabad United beat karachi kings by 8 wickets Iftikhar Ahmed played match winnings knock in Pakistan Super League match at Abu Dhabi
पाकिस्तान सुपर लीग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग का दूसरा सत्र इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात की धरती पर खेला जा रहा है। 14 जून को पीएसएल का 22वां मैच कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला गया। इस मुकाबले में इस्लामाबाद की टीम ने कराची पर धमाकेदार जीत दर्ज की। रेड आर्मी की जीत में कॉलिन मुनरो और इफ्तिखार अहमद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

विज्ञापन


तीसरे नंबर पर खेलने आए मार्टिन गुप्टिल 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बाबर आजम और नजीबुल्लाह जादरान ने कराची की पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 117 रनों की साझेदारी की। बाबर 80 रन बनाकर आउट हुए जबकि नजीबुल्लाह 71 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह कराची की टीम ने 4 विकेट पर 190 रनों का स्कोर बनाया। 
विज्ञापन


जीत के लिए 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 28 रनों पर गिर गया। उस्मान ख्वाजा 12 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मुहम्मद अखलाक 1 रन ही बना सके। 41 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद ऐसा लगा कि कराची किंग्स ये मैच आसानी से जीत जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद कॉलिन मुनरो और इफ्तिखार अहमद ने आक्रामक रुख अपनाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने कराची किंग्स के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी। मुनरो 88 रन बनाकर नॉट आउट रहे। वहीं इफ्तिखार ने 71 रनों की नाबाद पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों की शानदार बैटिंग के चलते इस्लामाबाद ने 8 गेंदें शेष रहते 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 71 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले इफ्तिखार को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed