फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ishwar Pandey retires from international and Domestic cricket to play International leagues

Ishawar Pandey Retirement: 33 साल की उम्र में धोनी के चहेते गेंदबाज ने लिया संन्यास, वजह बेन स्टोक्स के समान

Tue, 13 Sep 2022 01:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 01:58 PM IST
सार

ईश्वर पांडे ने कहा कि वह मध्यप्रदेश की टीम में किसी और खिलाड़ी की जगह नहीं लेना चाहते हैं। इस वजह से संन्यास ले रहे हैं। रोड सेफ्टी सीरीज और लीजेंड लीग क्रिकेट में ईश्वर खेलेंगे। 
 

विज्ञापन
Ishwar Pandey retires from international and Domestic cricket to play International leagues
ईश्वर पांडे, मोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि, वह रोड शेफ्टी सीरीज और लीजेंड लीग क्रिकेट में खेलते रहेंगे। ईश्वर भारत के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए, लेकिन टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे पर उनका चयन जरूर हुआ था। ईश्वर वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा थे, लेकिन कप्तान धोनी ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया था और ईश्वर भारत के लिए डेब्यू करने से चूक गए थे। 
विज्ञापन


आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में कमाल करने वाले ईश्वर अपनी कद काठी और अच्छी गति के साथ गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलते हुए उन्होंने काफी प्रभावित किया था। रणजी क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार था। हालांकि, उन्होंने सिर्फ 33 साल की उम्र में ही संन्यास लेने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

संन्यास के पीछे स्टोक्स वाली वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईश्वर ने अपने संन्यास को लेकर कहा कि अब वह आईपीएल नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश के लिए खेलकर वह एक जगह ले रहे हैं। अगर उनकी जगह कोई दूसरा खिलाड़ी आता है तो वह बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए खेल सकता है। इसी वजह से उन्होंने सिर्फ 33 साल की उम्र में संन्यास ले लिया है।

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी वनडे क्रिकेट से संन्यास का एलान करते हुए कहा था कि वह अपना 100 फीसदी नहीं दे पा रहे हैं। इस वजह से वह वनडे से संन्यास ले रहे हैं। उनकी जगह कोई दूसरा खिलाड़ी आएगा, जो देश के लिए अपना 100 फीसदी दे पाएगा और टीम को जिताने में ज्यादा योगदान देगा। 

ईश्वर पांड ने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर अपने संन्यास का एलान किया



देश के लिए नहीं खेलने का दुख भी जताया
सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का एलान करने वाले ईश्वर पांडे ने लिखा कि वह अपने जिले के पहले क्रिकेटर हैं, जिनका चयन देश की टीम में हुआ था। इस पर उन्हें हमेशा गर्व रहेगा, लेकिन देश के लिए कोई मैच नहीं खेल पाने का मलाल भी उन्हें है। अगर ईश्वर को कप्तान धोनी एक मैच खेलने का मौका देते तो हालात कुछ और हो सकते थे। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय वह युवा थे और उनकी फिटनेस काफी बेहतर थी, भारत के लिए खेलने का मौका मिलता तो उनका करियर बेहतर हो सकता था। 

आईपीएल में धोनी के चहेते गेंदबाज रहे
आईपीएल में ईश्वर पांडे तीन टीमों के लिए खेले, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और पुणे वॉरियर्स। धोनी भी इनमें से दो टीमों का हिस्सा थे। चेन्नई की कप्तानी करते हुए धोनी ने ईश्वर का बखूबी इस्तेमाल किया था और धोनी के सानिध्य में उनका खेल भी बेहतर हुआ था। हालांकि, राष्ट्रीय टीम में धोनी ईश्वर का करियर नहीं चमका पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed