ऐसी दीवानगी! धोनी के लिए 24वीं मंजिल से कूद जाएगा यह खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के सीमर अटैक इशांत शर्मा भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए मरने-मिटने को तैयार है। इशांत का मानना है कि वह धोनी पर आंख बंद कर भी विश्वास कर सकते है।
मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में इशांत ने कहा कि वर्ल्ड कप 2015 में ऐन वक्त पर वह इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए। टूर्नामेंट से बाहर होने का दंश उन्हें अभी भी है। लेकिन उस वक्त कप्तान धोनी ने उनका साथ निभाया।
उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में शामिल होने के बाद बाहर होना निसंदेह दुर्भाग्यपूर्ण है। जब वह वर्ल्ड कप से बाहर हुए तो पूरी तरह से टूट चुके थे, उस वक्त धोनी ने बड़ा भाई बन कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया।
धोनी कहे तो 24वीं मंजिल से भी कूद जाऊं
आईपीएल में सनराइज हैदराबाद की ओर से खेल रहे इशांत शर्मा का कहना है कि वह टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर पूरा भरोसा करते हैं और उनके लिए कुछ भी कर सकते है।
इशांत आगे कहते हैं कि अगर धोनी उन्हें 24वीं मंजिल से कूदने के लिए भी कहे तो वह इसमें गुरेज नहीं करेंगे। इशांत कप्तान धोनी को अपना बड़ा भाई मानते है। बकौल इशांत धोनी से बेहतर कप्तान कोई नहीं।
इशांत अब चोट से उबर चुके है। इस वक्त उनका ध्यान आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने की ओर है। अपनी घातक गेंदों से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों की गिल्लियां उखाड़ने के लिए वह काफी दिनों से अभ्यास कर रहे है।