{"_id":"f7710b76bf2ba31b364f9a98b4f658ed","slug":"ishant-sharma-could-be-play-in-ranchi-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी दे सकते हैं इशांत को एक और मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी दे सकते हैं इशांत को एक और मौका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 23 Oct 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इशांत शर्मा भले ही तीसरे वनडे में टीम इंडिया की हार के खलनायक बन गए हों लेकिन उन्हें रांची में भी खेलने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
मोहाली वनडे में एक ओवर में 30 रन लुटाकर भारत की लुटिया डुबोने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने उन्हें बुधवार को चौथे वनडे में भी उतारे जाने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि इशांत ने स्लॉग ओवरों में रन लुटाने की अपनी कमी को दूर करने के लिए पिछले दो दिनों में नेट पर काफी पसीना बहाया है और वह सकारात्मक सोच के साथ अगले मैच में उतरेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि इशांत इस मैच में सकारात्मक सोच के साथ उतरेंगे। उन्होंने पिछले दो दिनों में काफी मेहनत की है। हमारे गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और हमारी अगले मैच के लिए अच्छी योजना है। गेंदबाजों ने पिछले दो दिनों में काफी मेहनत की है। जितनी मेहनत वे करेंगे उतना ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उम्मीद है कि इस मैच में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"
टीम इंडिया सात मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ी हुई है और बराबरी पर आने के लिए उसे रांची वनडे जीतना जरूरी है।
दोनों मैच में शतक लगाएं सचिन
रैना ने वेस्टइंडीज सीरीज के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर चुके सचिन तेंदुलकर के बारे में कहा, "मैं चाहता हूं कि वह अपने बाकी दोनों टेस्ट में शतक बनाएं।" तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में दो मैच खेलकर 200 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
सुरेश रैना ने कहा, "वह शानदार खिलाड़ी होने के साथ ही बेहतरीन इंसान भी हैं। सचिन ने दो दशक से भी अधिक समय तक कई खिलाड़ियों के साथ खेला है और हम उन्हें खेलते हुए देखकर बडे़ हुए हैं। क्रिकेट से उनका संन्यास हम सभी के लिए बहुत दुखद दिन होगा।"