{"_id":"d8e7b1d2-2e21-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ishant-fevered-dinda-called-as-a-standby","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईशांत बुखार से पीड़ित, जहीर की फिटनेस पर संशय ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ईशांत बुखार से पीड़ित, जहीर की फिटनेस पर संशय
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले ही टीम इंडिया की परेशानियां शुरू हो गई हैं। टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा बुखार से पीड़ित हैं, इसलिए बंगाल के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को टीम में बुलाया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ईशांत घुटने के चोट के कारण कई महीनों से मैदान से बाहर ही हैं। तीन महीने पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया था लेकिन जहीर खान और उमेश यादव के टीम में होने के कारण वह एक भी मैच नहीं खेल सके थे।
विज्ञापन
टीम में स्टैंड बाई के रूप में बुलाए गए डिंडा ने अब तक 10 अंतरराष्ट्रीय वनडे और पांच टी-20 मैच खेले हैं। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में आगाज का मौका उन्हें अब तक नसीब नहीं हुआ है। इस साल प्रथम श्रेणी मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
विज्ञापन
जहीर की फिटनेस को लेकर भी आशंका जताई जा रही है। हांलाकि मंगलवार को उन्होंने अभ्यास किया था। जहीर ने फिटनेस के लिए ही पिछले हफ्ते रणजी ट्राफी में मुंबई की ओर से भी खेला था।