{"_id":"621b0fa261d6ef40756a3751","slug":"ishan-kishan-hospitalized-after-being-hit-in-head-by-lahiru-kumara-bouncer-chandimal-also-went-for-scan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ishan Kishan Injury: सिर पर बाउंसर लगने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए ईशान किशन, श्रीलंकाई खिलाड़ी का भी हुआ स्कैन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ishan Kishan Injury: सिर पर बाउंसर लगने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए ईशान किशन, श्रीलंकाई खिलाड़ी का भी हुआ स्कैन
Sun, 27 Feb 2022 11:14 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:14 AM IST
सार
किशन के सिर में लहुरू कुमारा की खतरनाक बाउंसर लगी थी। इसके बाद वो बल्लेबाजी करते हुए सहज नहीं नजर आए थे। सिर पर गेंद लगने के कुछ समय बाद ही वे आउट हो गए थे। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ईशान किशन
- फोटो : बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए। अब तीसरे टी-20 मैच में उनका खेलना संदिग्ध है। दूसरे मैच में बल्लेबाजी के दौरान ईशान के सिर में लहिरू कुमारा की खतरनाक बाउंसर लगी थी। इसके बाद वे जमीन पर बैठ गए थे और कुछ समय के लिए खेल रुका था। हालांकि, किशन ने इसके बाद बल्लेबाजी की थी, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए थे। मैच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किशन के अलावा श्रीलंका के दिनेश चांडीमल को भी अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन उनके अंगूठे में चोट लगी है और उनकी हालत पूरी तरह से सामान्य है।
ईशान ने खेली 16 रन की पारी
पहले मैच में 89 रन की शानदार पारी खेलने वाले किशन दूसरे मैच में सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। इस पारी में उन्होंने कुल 15 गेंद खेली और दो चौके लगाए। आउट होने से ठीक पहले किशन के सिर में गेंद लगी थी। इसके बाद उनका ध्यान भंग हो गया और उन्होंने हर गेंद में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। इसके बाद लहिरू कुमारा की गेंद पर ही वो आउट हो गए।
विज्ञापन
इस दौरान लहिरू कुमारा की खतरनाक बाउंसर उनके सिर पर लगी थी। इसके बाद किशन मैदान में ही बैठ गए थे। फिजियो सहित कई खिलाड़ियों ने उनके साथ बात की और किशन ने आगे भी बल्लेबाजी पर वो सहज नजर नहीं आए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किशन कांगड़ा में फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। वहीं चांडीमल अंगूठे की चोट के बाद सामान्य वार्ड में भर्ती हैं।
भारत ने दूसरा मैच सात विकेट से जीता
किशन के आउट होने के बाद क्रीज पर आए संजू सैमसन ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला और टीम इंडिया को जीत दिलाई। अय्यर 44 गेंद में 74 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सैमसन 25 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जडेजा ने 18 गेंद में 45 रन बनाए। भारत ने यह मैच सात विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।