IPL में मंगलवार को उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हुआ जब मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर इशान किशन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ गंभीर रूप से चोटिल हो गए। युवा कीपर की आंख पर गेंद लगी और वह दर्द से कराहते हुए गंभीर हालत में मैदान से बाहर चले गए। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि वो अगले मैचों के लिए पूरी तरह फिट हुए हैं या नहीं। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं होगा जब चोटिल होकर किसी खिलाड़ी के टूर्नामेंट से बाहर होने का संकट बना हो। IPL से इस सीजन में ऐसे खिलाड़ियों की भरमार है जो चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हुए हो।
अगली स्लाइड पर डालिए एक नजर...
IPL 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने पहले ही मैच में ये तगड़ा झटका लगा था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम हारने की कगार पर थी, लेकिन ड्वेन ब्रावो और केदार जाधव ने उम्दा पारियां खेलकर उसे जीत तो दिलाई। मगर केदार जाधव हार गए। जाधव को जब चोट लगी तब वह मैदान से बाहर चले गए थे। मगर टीम की जरुरत को देखते हुए वह दोबारा बल्लेबाजी करने आए और चेन्नई को जीत दिलाई। उन्हें हैमस्ट्रिंग में ग्रेड-2 का दर्द है। जिसके चलते वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके पहले चेन्नई को मिचेल सैंटनर की चोट से भी झटका लगा था।
कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से आईपीएल में खेल चुके पैट कमिंस को IPL 2018 नीलामी में मुंबई फ्रैंचाइजी ने 5.4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम देकर खरीदा था। मगर लंबे समय से पीठ की दर्द से जूझ रहा यह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एक बार फिर इससे उबर नहीं पाया। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर चोटिल होने की वजह से बिना एक भी मैच खेले कमिंस IPL से बाहर हो गए।
कागिसो रबाडा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने राइट टू मैच की मदद से 4.2 करोड़ की भरकम रकम से अपनी टीम में शामिल किया था। मगर इंजरी की वजह से वह अभी तक दिल्ली के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। कमर के निचले हिस्से में प्रैक्चर के चलते वो पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे। एक्सपर्ट के मुताबिक अपनी इस चोट के चलते रबाडा लगभग 3 महीनों तक मैदान से दूर रहेंगे।
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को केकेआर ने आईपीएल नीलामी में 9.40 करोड़ रूपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। बता दें कि स्टार्क 2015 के बाद से आईपीएल में नहीं खेल पाए हैं। इससे पहले 2016 में चोट के कारण वह नहीं खेल पाए थे और फिर 2017 में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद वह अब आईपीएल सीजन 11 में भी नहीं खेल पाएंगे।