फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   is mickey arthur not suitable for australian team

क्यों कंगारुओं को रास नहीं आ रहा है विदेशी कोच

Tue, 12 Mar 2013 12:28 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
पंकज श्रीवास्तव Updated Tue, 12 Mar 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
 is mickey arthur not suitable for australian team

ऐसा शायद पहली बार हुआ जब सीरीज के दौरान किसी टीम ने अपने 4 खिलाड़ियों को एक साथ अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड किया है। क्रिकेट की दुनिया पर लगभग दो दशक तक राज करने वाली ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए यह किसी बुरे दौर से कम नहीं है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच से पहले शेन वाटसन, जेम्स पैटिंसन, उस्मान ख्वाजा और मिचेल जॉनसन को तय समय पर जवाब न दे पाने के कारण टीम से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक कोच मिकी आर्थर ने सभी खिलाड़ियों से भारत के हाथों पहले दो टेस्ट में हार का कारण बताने को कहा था। मिकी आर्थर ऑस्ट्रेलियन टीम के पहले विदेशी कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेन वाटसन, जेम्स पैटिंसन, उस्मान ख्वाजा और मिचेल जॉनसन ने कोच के सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। यही नहीं वाटसन कोच के इस फैसले पर विरोध जताते हुए दौरा बीच में छोड़ स्वदेश भी लौट गए।

वाटसन के स्वदेश लौटने के बाद टीम के खिलाड़ियों का कोच और मैनेजमेंट से मतभेद खुलकर सामने आ गया है। बात अगर केवल वाटसन की करें तो कंगारू कप्तान क्लार्क से भी उनके संबंध हालिया दिनों में बेहतर नहीं रहे हैं। इस सीरीज से पहले क्लार्क ने वाटसन को खुले तौर पर मध्यक्रम में उतरने के लिए कहा। जबकि वाटसन ओपनिंग को वरीयता देते रहे हैं।

टेस्ट टीम में गिरावट
मिकी आर्थर ऑस्ट्रेलियन टीम को नवंबर 2011 से कोचिंग दे रहे हैं। आर्थर अभी तक 15 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया टीम को कोचिंग दे चुके हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को 9 टेस्ट में जीत और 3 में हार मिली जबकि 3 टेस्ट ड्रॉ रहे।

आर्थर के कोच बनने के बाद ऑस्ट्रेलियन टीम ने अपने घरेलू मैदान पर भारत को बार्डर गावस्कर ट्रॉफी में 4-0 से मात दी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को उसकी जमीं पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया की पोल उसकी जमीं पर नवंबर 2012 में द. अफ्रीका ने खोल दी। अपने घरेलू मैदानों पर ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों की सीरीज में द. अफ्रीका के हाथों 0-1 से हार मिली।

इसके बाद ऑस्ट्रेलियन टीम ने दिसंबर 2012 में श्रीलंका को उसकी जमीं पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया। मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलियन टीम भारत के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है।

वनडे में भी संघर्ष
आर्थर के कोच बनने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपने घरेलू जमीं पर सीबी सीरीज पर कब्जा किया। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 11 मैच खेले जहां उसे 6 में जीत मिली।


सीबी सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 25 वनडे खेले जहां उसे केवल 12 मैचों में जीत मिली। आर्थर की कोचिंग के दौरान वनडे सीरीज में सबसे शर्मनाक हार इंग्लैंड के हाथों नेटवेस्ट सीरीज में हुई। 5 मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed