फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irfan pathan worried about j&k cricket team says challenge in preparing team for domestic season

कश्मीर के हालात से परेशान हुए इरफान पठान, बताई क्रिकेट करियर की बड़ी चुनौती

Thu, 29 Aug 2019 08:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 29 Aug 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
Irfan pathan worried about j&k cricket team says challenge in preparing team for domestic season
इरफ़ान पठान - फोटो : social media

जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी कम सह मेंटोर इरफान पठान ने कहा कि वह अपने लंबे क्रिकेट करियर की सबसे अलग चुनौती से निपट रहे हैं। राज्य में संचार के साधन ठप होने के बावजूद टीम को आगामी घरेलू सत्र के लिए तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) ने स्थानीय टीवी चैनलों पर विज्ञापन देकर घाटी के अपने खिलाड़ियों से संपर्क साधा। पठान ने कहा,‘हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि हम कश्मीर और इसके जिलों में खिलाड़ियों से संपर्क नहीं साध पा रहे हैं। हम जम्मू के खिलाड़ियों से संपर्क में हैं। कश्मीर में मौजूदा हालत के कारण फिटनेस शिविर में टीम को जो फायदा मिला था, वह बेकार हो गया है।’ 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले 23 दिनों से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने और केंद्र शासित बनाए जाने के बाद से सावधानी बरतते हुए संचार माध्यमों को बंद रखा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed