INDvENG: इस वजह से पहले टी-20 में हारी टीम इंडिया, इरफान पठान ने बताई कमजोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा। मेहमान इंग्लैंड ने टीम इंडिया को आठ विकेट से मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने श्रेयस अय्यर (67) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत सात विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 27 गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया। मैच में श्रेयस अय्यर के अलावा कोई बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका।
इस हार के साथ टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 रविवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया की इस करारी हार के बाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ट्वीट कर कहा, 'इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच हारने का भारत के पास सबसे बड़ा क्या कारण था? मुझे लगता है कि, पेस ही सबसे बड़ा अंतर था।' अगर मैच की बात करें तो बल्लेबाज के साथ-साथ गेंदबाजों की भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा। लंबे समय के बाद टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वुर कुमार और शार्दुल ठाकुर को एक भी सफलता नहीं मिली।
तीन स्पिनर के साथ उतरी टीम इंडिया को यहां से भी उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं आए। चहल ने खूब रन खर्च किए। हालांकि, उन्हें एक सफलता मिली। चहल ने चार ओवर्स में 44 रन देकर एक विकेट लिया। अक्षर पटेल की फिरकी भी नहीं काम आई जबकि सुंदर को एक विकेट मिला। उधर, इंग्लैंड की टीम ने अपने तेज गेंदबाजों पर अधिक भरोसा जताया। मेहमान टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी थी।
What was the reason India lost the first t20 vs England ? I think PACE was the difference
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) March 13, 2021