फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संन्यास का फैसला वापस लेने को तैयार इरफान पठान, टीम इंडिया में वापसी के लिए रखी एक शर्त

Sun, 10 May 2020 03:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 10 May 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Irfan Pathan is ready to come out of retirement if selectors make communication
इरफान पठान - फोटो : ट्विटर

जनवरी 2020 में अपने 16 साल पुराने करियर को अलविदा कहने वाले इरफान पठान दोबारा भारतीय क्रिकेट टीम में आने को तैयार हैं, लेकिन उनकी कुछ शर्तें भी हैं। दरअसल, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने शनिवार को कहा कि अगर चयनकर्ता उन्हें वापसी के आश्वासन के साथ तैयारी के लिए एक साल का समय देते हैं, तो वह दिल और आत्मा के साथ जुट जाएंगे।

Irfan Pathan is ready to come out of retirement if selectors make communication
इरफान पठान-सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट करते हुए पठान ने कहा कि, 'संचार बहुत महत्वपूर्ण है। यदि BCCI अधिकारी आते हैं और मुझे बताते हैं कि इरफान आप संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आप एक साल तक तैयारी करते हैं तो चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे तो मैं सब कुछ छोड़ दूंग केवल मेहनत करूंग, लेकिन ये बात करेगा कौन?'

Irfan Pathan is ready to come out of retirement if selectors make communication
इरफान पठान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

दोनों क्रिकेटर्स का यह भी मानना है कि भारतीय टीम में चयन की दौड़ में जो खिलाड़ी शामिल नहीं हैं, उन्हें विदेशी टी-20 लीगों में खेलने की अनुमति मिलनी चाहिए। रैना ने इंस्टाग्राम पर एक सत्र में कहा, 'बीसीसीआई को आईसीसी या विदेशी लीग की फ्रैंचाइजी से बात करके हमें दो अलग अलग विदेशी लीगों में खेलने की अनुमति देनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Irfan Pathan is ready to come out of retirement if selectors make communication
इरफान पठान - फोटो : संजय गुप्ता

वहीं इरफान ने कहा, 'अलग अलग देशों में अलग अलग सोच होती है। माइक हसी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 29 वर्ष की उम्र में पदार्पण किया जबकि भारत में यह संभव ही नहीं है। मेरा मानना है कि जब तक आप फिट हों, आपको देश के लिए खेलने के लिए उपलब्ध रहना चाहिए।'

विज्ञापन
Irfan Pathan is ready to come out of retirement if selectors make communication
सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर

याद हो कि इरफान पठान ने 19 साल की उम्र में 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया। 2006 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया था। इरफान जहां 2007 वर्ल्ड टी-20 विजेचा टीम के सदस्य भी रहे तो सुरेश रैना 2018 के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed