पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पिछले साल अबुधाबी में टी-10 लीग में मराठा अरबियंस का प्रतिनिधित्व किया था। अब उनके नक्शेकदम पर टीम इंडिया से संन्यास ले चुके इरफान पठान भी लंका प्रीमियर लीग (LPL) में खेलते नजर आ सकते हैं।
2 of 6
इरफ़ान पठान
- फोटो : social media
अपने दौर के धांसू ऑलराउंडर रहे इरफान पठान उन 70 विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने 28 अगस्त से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेने में दिलचस्पी दिखाई है। टीम इंडिया के लिए 29 टेस्ट, 120 वन-डे और 24 टी-20 मुकाबले खेलने वाले 33 वर्षीय पठान को 2018 में किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा थ, तब से वह कमेंट्री करने लगे।
श्रीलंका प्रीमियर लीग में कोलंबो, कैंडी, गॉल, दाम्बुला और जाफना के नाम की पांच टीमें लीग में हिस्सा लेंगी। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, 'पठान को प्लेयर ड्राफ्ट में रखा जाएगा, जब तक पांच में से एक फ्रेंचाइजी उन्हें मार्की खिलाड़ी के रूप में नहीं चुनती। इसके मुताबिक, 'ड्राफ्ट और फ्रेंचाइजी मालिकों की जानकारी की घोषणा अंतिम रूप देने के बाद की जाएगी। श्रीलंका क्रिकेट सरकार से कुछ मंजूरी मिलने का भी इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ही फ्रेंचाइजी मालिकों पर फैसला होगा।'
4 of 6
इरफान पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) सक्रिय भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी टी-20 लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं देता, लेकिन पठान पहले ही संन्यास ले चुके हैं, जिससे उन्हें इसके लिए मंजूरी दे दी गई।
5 of 6
इरफ़ान पठान
- फोटो : social media
श्रीलंका के ऑलराउंडर फरवेज महरूफ ने इस साल जनवरी में संन्यास की घोषणा करने वाले पठान का नाम ड्राफ्ट में शामिल करने की पेशकश की थी। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर मजाकिया छेड़छाड़ के बाद महरूफ ने ऐसा किया।