ऑस्ट्रेलिया के एक चिड़ियाघर में रहने वाले जिराफ ने गिनीज वर्ल्ड में रिकॉर्ड बनाया है। फॉरेस्ट नामक इस जिराफ की उम्र 12 साल है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, फॉरेस्ट को दुनिया का सबसे ऊंचा जीवित जिराफ घोषित किया गया है। फॉरेस्ट के लंबाई को मापना बहुत ही मुश्किल भरा रहा। गिनीज वर्ल्ड के रिकॉर्ड के स्टाफ ने इस जिराफ की लंबाई को मापने के लिए एक विशेष नाप वाला खंभा बनवाया। फॉरेस्ट की लंबाई 18 फीट 8 इंच है।
दुनिया का सबसे ऊंचा जिराफ, जिसकी लंबाई को मापने के लिए बनाया गया विशेष खंभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई संरक्षणकर्ता स्टीव इरविन का परिवार करता है देखभाल
फॉरेस्ट नाम का यह जिराफ ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड जू में रहता है। इस चिड़ियाघर का संचालन दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई संरक्षणवादी स्टीव इरविन का परिवार करता है। फॉरेस्ट ने अपने ऊंचाई के वजह से गिनीज रिकॉर्ड बनवाया, तो इस बात की घोषणा स्टीव इरविन की बेटी बिंडी इरविन ने की। इस चिड़ियाघर में हर साल करीब 7 लाख लोग घूमने के लिए आते हैं।
न्यूजीलैंड में हुआ था फॉरेस्ट का जन्म
बिंडी इरविन के अनुसार, फॉरेस्ट का जन्म साल 2007 में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड जू में हुआ था। करीब दो साल के बाद इस जिराफ को नए घर में ट्रांसफर किया गया था। बिंडी ने कहा कि फॉरेस्ट हमारे चिड़ियाघर में एकमात्र मेल जिराफ है। इसकी ऊंचाई दूसरे दो जिराफों पर भारी पड़ती है।
काफी मुश्किल भरा रहा फॉरेस्ट को नापना
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, फॉरेस्ट दुनिया का सबसे ऊंचा जीवित जिराफ है। हालांकि, इसके मापने की प्रक्रिया काफी चुनौती भरा रहा। फॉरेस्ट को मापने के लिए एक विशेष खम्भा तैयार करना पड़ा, जिसमें काफी समय लगा। फिर इसके बाद वीडियो को कैप्चर करने में भी महीनों लगे।
फॉरेस्ट से अबतक 12 जिराफ का जन्म
12-year-old giraffe Forest – a resident of @AustraliaZoo in Queensland – has been confirmed as the world’s tallest giraffe, standing at 5.7 m (18 ft 8 in). https://t.co/Veu2JGIUOM
पिछले एक दशक में फॉरेस्ट से कुल 12 जिराफ जन्मे हैं। ऑस्ट्रेलिया के चि़ड़ियाघरों में इसकी पीढ़ियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष ब्रीडिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है।