फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: ireland vs UAE, world cup 2015 league match

आयरलैंड जीता, पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ी

Thu, 26 Feb 2015 09:37 AM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
LIVE: ireland vs UAE, world cup 2015 league match

ब्रिसबेन में आयरलैंड और यूएई के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला। आयरलैंड ने यूएई को 2 विकेट से हरा दिया। लेकिन आयरलैंड की जीत ने पाकिस्तान की मुश्किल बढ़ा दी है। क्योंकि पाकिस्तान और आयरलैंड एक ही गु्प में है। ऐसे में आयरलैंड अपने दो मैच लगातार जीत चुका है जबकि पाकिस्तान को दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


इस ग्रुप में पाकिस्तान और आयरलैंड के अलावा भारत, वेस्टइंडील, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाव्बे और यूएई है। भारत अपने दो मैच जीतकर शीर्ष में है। वहीं, वेस्टइंडीज तीन में से दो मैच जीतकर दूसरे पायदान पर है। वहीं, आयरलैंड तीसरे नंबर पर और दक्षिण अफ्रीका दो में से एक मैच जीतकर चौथे नंबर पर है। जिम्बाव्बे को तीन में से एक मैच में ही जीत नसीब हुई है और वह ग्रुप में पांचवे नंबर पर है। आखिर में यूएई और पाकिस्तान दोनों टीम का अभी तक कोई खाता नहीं खुला है।
विज्ञापन


बुधवार को हुए वर्ल्ड कप के 16वें लीग मैच में आयरलैंड और यूएई के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। यूएई के 278 रनों का पीछा करने उतरी आयरलैंड टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 4 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया। 97 रन पर आयरलैंड के चार विकेट गिर चुके थे। ऐसे में एंडी बालबिर्ने और केविन गेरी विल्सन ने पांचवे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 रन बनाकर एंडी आउट हो गए। उनके बाद केविन ओ ब्रायन ने विल्सन के साथ टीम को संभाला। दोंनों ने शानदीर अर्धशतक लगाकर टीम को जीतने के नजदीक खड़ा कर दिया लेकिन जीत से महज कुछ देर पहले दोनों बल्लेबाज आउट हो गए। एक वक्त यूएई का पलड़ा आयरलैंड पर भारी दिखने लगा था। लेकिन यूएई टीम के फिल्डरों के कुछ महत्वपूर्ण कैच छोड़ने से आयरलैंड को फायदा मिला और आयरलैंड 4 गेंद रहते मैच जीत गया।

यूएई की ओर से सर्वाधिक विकेट अमजद जावेद को मिले। उन्होंने तीन विकेट लिए। दूसरे सफल गेंदबाज कप्तान मोहम्मद तौकीर रहे। उन्हे दो सफलता मिली। जबकि मोहम्मद नवीद को दो और मंजुला गुरूंग को एक सफलता मिली।

इससे पहले पहले ऑयरलैंड ने टॉस जीतकर यूएई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था।

अनवर ने लगाई मेडन सेंचुरी

LIVE: ireland vs UAE, world cup 2015 league match

पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की शुरूआत अच्छी नहीं रही। हालांकि कमजोर टीम होने के बावजूद यूएई का पहला विकेट 49 रन पर गिरा। आयरलैंड के तेज गेंदबाज पॉल स्टरलिंग ने अपने दो ओवरों में यूएई के लगातार दो विकेट झटकर अपनी टीम को राहत दी।

उसके बाद केविन ओ-ब्रायन ने आयरलैंड को तीसरी और चौथी सफलता दिलाई। यूएई का पांचवां विकेट जार्ज डॉकरेल ने लिया।

छह विकेट गिरने के बाद यूएई का स्कोर 131 रन था। लेकिन फिर अमजद जावेद (42) और शॉयमन अनवर (106) ने 107 रनों की बड़ी साझेदारी कर यूएई को 200 के पार पहुंचाया।

आयरलैंड को सातवीं सफलता मेक्स सोरंसन ने अमजद जावेद को आउट कर दिलाई। इसके बाद अनवर ने अपना शतक पूरा किया। शतक के बाद वह सोरंसन का अगला शिकार बने। यूएई ने नवां विकेट मोहम्मद नवीद के रुप में गवांया। नबी को क्यूसेक ने आउट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed