फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ireland vs South Africa Ireland cricketer batsman Neil Rock tests positive for Covid 19 ahead of South Africa series

IRE vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले आयरलैंड को झटका, यह खिलाड़ी हुआ कोरोना संक्रमित

Sun, 11 Jul 2021 02:25 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 11 Jul 2021 02:25 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज शुरू होेने से पहले आयरलैंड का क्रिकेटर कोरोना संक्रमित पाया गया है। दोनों देशों बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जााएगा। 

विज्ञापन
Ireland vs South Africa Ireland cricketer batsman Neil Rock tests positive for Covid 19 ahead of South Africa series
दक्षिण अफ्रीका बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले आयरलैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज नील रॉक सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले कोरोना की चपेट में आ गए। दोनों देशों के बीच एकदिवसीय सीरीज की शुरूआत रविवार (11) जुलाई से हो रही है। इस श्रृंखला का पहला मैच डबलिन में खेला जाएगा। रॉक कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में स्टीफन डोहेनी को शामिल किया गया है। रॉक के कोरोना संक्रमित और उनकी जगह टीम में डोहनी के शामिल होनी की पुष्टि क्रिकिेट आयरलैंड ने शनिवार को की।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलने आयरलैंड पहुंची है। एकदिवसीय सीरीज का पहला मैच रविवार (11 जुलाई) को खेला जाएगा। 
विज्ञापन

क्रिकेट आयरलैंड ने अपने जारी बयान में कहा, टीम प्रबंधन की तरफ से खिलाड़ी के कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी गई, रॉक को टीम से अलग कर दिया गया है, उनका कोरोना टेस्ट होटल में हुआ था। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज डोहेनी की कोरोना जांच हुई जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। वह रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले टीम में शामिल किए जाएंगे। 

क्रिकेट आयरलैंड खेल विज्ञान फिजियोथेरेपी और मीडिया सर्विस प्रमुख मार्क रौसा के मुताबिक, हम अपने जैव सुरक्षा उपायों और संपर्क के कारण संतुष्ट हैं कि हमारी टीम में कोई और मामले नहीं मिले हैं, इसलिए इसका टीम पर न्यूनतम प्रभाव पड़ना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, हम सीरीज की शुरूआत के कारण एक खिलाड़ी और एक स्टाफ सदस्य का परीक्षण करेंगे। 

आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाला दूसरा एकदिवसीयी मैच मंगलवार और तीसरा वनडे मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज की शुरू होगी जिसका पहला मुकाबला 20 जुलाई को होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed