फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ireland spinner Maguire reported for suspect bowling action

Suspicious Bowling Action: भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान इस गेंदबाज का एक्शन निकला संदिग्ध, आईसीसी करेगी जांच

Sun, 12 Jan 2025 12:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 12 Jan 2025 12:22 PM IST
सार

मैच अधिकारियों की आयरलैंड टीम प्रबंधन को सौंपी गई रिपोर्ट में मैगुइरे के गेंदबाजी एक्शन की वैधता के बारे में चिंता व्यक्त की गई है। मैगुइरे ने 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और उन्होंने सभी प्रारूपों में 25 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
Ireland spinner Maguire reported for suspect bowling action
मैगुइरे - फोटो : Twitter

विस्तार

आयरलैंड की बाएं हाथ की ऑफ स्पिनर एमी मैगुइरे की भारत के खिलाफ यहां खेले गए पहले महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के बाद संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट की गई है। इस 18 वर्षीय खिलाड़ी ने शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में आठ ओवरों में 57 रन देकर तीन विकेट लिए थे। आयरलैंड यह मैच छह विकेट से हार गया था।
विज्ञापन


मैच अधिकारियों की आयरलैंड टीम प्रबंधन को सौंपी गई रिपोर्ट में मैगुइरे के गेंदबाजी एक्शन की वैधता के बारे में चिंता व्यक्त की गई है। मैगुइरे ने 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और उन्होंने सभी प्रारूपों में 25 विकेट लिए हैं। उन्हें अगले 14 दिन के अंदर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से मान्यता प्राप्त किसी परीक्षण केंद्र में अपने एक्शन की जांच करवानी होगी, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि उनका गेंदबाजी एक्शन आईसीसी नियमों का उल्लंघन है या नहीं।
विज्ञापन


आईसीसी की जांच प्रक्रिया के अनुसार जांच के नतीजे आने तक स्पिनर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी जारी रखने की अनुमति है। क्रिकेट आयरलैंड ने मैगुइरे को अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed