फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ireland debute test match first day interrupted due to rain

141 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में बिना गेंद फेंके बना अनोखा रिकॉर्ड

Sat, 12 May 2018 02:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 12 May 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
ireland debute test match first day interrupted due to rain
ireland test cricket team

आयरलैंड के पहले ऐतिहासिक टेस्ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। भारी बारिश के चलते आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच पहले दिन का खेल बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। इसी के साथ आयरिश पहली ऐसी टीम बन गई जिसके पहले मैच का पहला ही दिन बारिश में धुल गया। 141 साल बीत जाने के बाद टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है।

विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देशों में क्लब में शामिल हुई आयरलैंड की कोशिश 2007 वर्ल्ड कप की तरह ही पाकिस्तान को चौंकाने की होगी। तब उसने पाकिस्तान को हराकर उसे वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था। शुक्रवार के मैच के साथ ही आयरलैंड टेस्ट खेलने वाला 11वां देश बना। इससे पहले बांग्लादेश ने नवंबर 2000 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उसने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर पूर्ण सदस्यता हासिल की थी।
विज्ञापन


बता दें कि डबलिन के मलाहिदे ग्राउंड पर मेजबान आयरलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ अपने ऐतिहासिक टेस्ट की शुरुआत करनी थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण खेल संभव नहीं हो सका। बारिश के बीच अंपायर नाइजल लौंग और रिचर्ड इलिंग्वर्थ ने सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक तीन बार मैदान का निरीक्षण किया। बाद में दिन का खेल रद्द घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed