{"_id":"5e9da4e18ebc3ed56800d4c2","slug":"ireland-captain-andrew-balbirnie-delivers-virtual-batting-class-during-this-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का पूरा फायदा उठा रहा यह क्रिकेटर, भारत में स्पिन खेलने की दे रहा ट्रेनिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लॉकडाउन का पूरा फायदा उठा रहा यह क्रिकेटर, भारत में स्पिन खेलने की दे रहा ट्रेनिंग
Mon, 20 Apr 2020 07:04 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 20 Apr 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
भारतीय पिच
- फोटो : ट्विटर
आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बलबर्नी कोरोना वायरस महामारी के बीच समय का सदुपयोग करके बल्लेबाजी की आनलाइन क्लास ले रहे हैं जिसमें वे भारत में स्पिन का सामना करने के टिप्स भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
बलबर्नी ने सीनियर पुरूष टीम के 19 सदस्यों और एक अकादमी की उदीयमान टीमों के साथ 45 मिनट के सत्र का संचालन किया। उन्होंने बीबीसी से कहा, 'मुझे लगा कि अपने अनुभव को मैं इन लोगों के साथ बांट सकता हूं जो इनके काम आएगा।'
विज्ञापन
तीनों प्रारूपों में आयरलैंड के कप्तान ने कहा, 'मैंने बहुत कम आभासी सत्र लिए हैं, लेकिन इनमें काफी मजा आया। किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए भारतीय उपमहाद्वीप में खेलना काफी चुनौतीपूर्ण है। हमने भारत में स्पिन को खेलने पर भी लंबी बातचीत की।'
विज्ञापन