{"_id":"7d01f39c-6fa2-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"irani-trophy-mumbai-vs-rest-of-india-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरानी ट्रॉफीः टेस्ट की दावेदारी के लिए उतरेंगे दिग्गज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ईरानी ट्रॉफीः टेस्ट की दावेदारी के लिए उतरेंगे दिग्गज
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 05 Feb 2013 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी चैंपियन मुंबई और शेष भारत के बीच बुधवार से यहां शुरू होने जा रहे पांच दिवसीय ईरानी ट्रॉफी मैच में कई दिग्गज खिलाड़ियों का टेस्ट होगा। इस मैच से खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 फरवरी से शुरू होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए खुद को साबित करके राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा।
विज्ञापन
मुंबई के पक्ष में पुराने रिकॉर्ड
ईरानी ट्राफी में मुंबई का शेष भारत से 27वीं बार मुकाबला हो रहा है जिनमें मुंबई 14 और शेष भारत 12 बार विजयी रहा है जबकि एक बार दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। शेष भारत लगातार आठवीं बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा।
विज्ञापन
वीरू, भज्जी, गंभीर पर सबकी नजर
शेष भारत की कमान वीरेंद्र सहवाग के हाथ में है। शेष भारत में खराब फॉर्म से जूझ रहे ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और केरल के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को 14 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। खराब फॉर्म और फिट न होने के कारण काफी समय से टीम से बाहर चल रहे ये दोनों खिलाड़ी लंबे समय से राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की फिराक में है।
विज्ञापन
टीम में ओपनर शिखर धवन और मुरली विजय को भी शामिल किया है। गौतम गंभीर की खराब फॉर्म का फायदा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान इन दोनों में से किसी एक ओपनर को मिल सकता हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे सहवाग भी इस मैच के जरिए लय में लौटने की कोशिश करेंगे।
रैना, तिवारी, रहाणे दिखाएंगे दम
दूसरी ओर, मुंबई को कप्तान अजित अगरकर के चोटिल होने के करारा झटका लगा है जो इस मैच से बाहर हो गए हैं। अगरकर के स्थान पर अभिषेक नायर को कप्तानी सौंपी गई है। मध्यक्रम के लिए अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा जबकि शेष भारत के सुरेश रैना और मनोज तिवारी के बीच टेस्ट होगा।
सचिन तेंदुलकर के टीम में होने से मुंबई टीम की बल्लेबाजी मजबूत हुई है। हालांकि सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल में सचिन का बल्ला नहीं चला था लेकिन वह यहां बड़ी पारी जरूर खेलना चाहेंगे। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की पैनी नजर हरभजन और श्रीसंत पर होगी जबकि युवा तेज गेंदबाज मुंबई के धवल कुलकर्णी और शमी अहमद तथा शेष भारत के ईश्वर पांडे भी खुद को साबित करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।
नंबर गेम
08: बार लगातार शेष भारत ईरानी ट्रॉफी जीतने उतरेगा।
27: बार मुंबई और शेष भारत की भिड़ंत हुई है। मुंबई 14 और शेष भारत 12 बार विजयी रहा। एक बार दोनों संयुक्त विजेता रहे।