{"_id":"5e9b95698ebc3e760d18ff2e","slug":"ipl-title-of-2016-one-of-the-best-memories-of-my-career-reveals-david-warner","type":"story","status":"publish","title_hn":"2016 की आईपीएल जीत सबसे यादगार: वॉर्नर ने कहा, विराट की टीम को हराना आसान नहीं था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
2016 की आईपीएल जीत सबसे यादगार: वॉर्नर ने कहा, विराट की टीम को हराना आसान नहीं था
Sun, 19 Apr 2020 05:33 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 19 Apr 2020 05:33 AM IST
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2016 इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीतने को अपने करिअर की सर्वश्रेष्ठ यादों में से एक बताया है। वॉर्नर ने टीम के ट्विटर हैंडल पर अपने वीडियो संदेश में लिखा, ‘आईपीएल से जुड़ी मेरी सबसे अच्छी याद 2016 में खिताब जीतने की है। हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। सबसे अच्छी बात यह थी कि हमने काफी करीबी मुकाबले जीते जिससे लय बनी।’
विज्ञापन
उन्होंने लिखा, ‘यह शानदार था। अपने पूरे जीवन मैं इस याद को संजोकर रखूंगा। मेरे लिए यह सर्वश्रेष्ठ यादों में से एक है।’ वॉर्नर उस समय सनराइजर्स के कप्तान थे जब 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को फाइनल में आठ रन से हराकर उसने खिताब जीता था।
विज्ञापन
वॉर्नर ने कहा, ‘हमें पता था कि आरसीबी कितनी बेहतरीन टीम है। विराट कोहली शानदार फॉर्म में थे और 960 रन बना चुके थे। क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स भी टीम में थे। हमने अपनी ताकत पर खेला और एक टीम के रूप में जीतने में कामयाब रहे।’
विज्ञापन