फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Team Players Selected in India Squad for Champions Trophy 2025 Rohit Sharma, Shreyas Iyer Rishabh Pant

Champions Trophy: IPL चैंपियन कोलकाता का कोई खिलाड़ी टीम इंडिया में नहीं, MI-DC से सबसे ज्यादा तीन-तीन को मौका

Sat, 18 Jan 2025 05:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 18 Jan 2025 05:31 PM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स के किसी भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया। वहीं, पांच बार की चैंपियन मुंबई के तीन खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
IPL Team Players Selected in India Squad for Champions Trophy 2025 Rohit Sharma, Shreyas Iyer Rishabh Pant
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : BCCI
loader

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। शनिवार को चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। किसी के चोटिल होने या बाहर होने पर आईसीसी के दिशा-निर्देशों के मुताबिक अगले महीने 13 फरवरी तक इसमें बदलाव करने की छूट है। भारत को इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। उसके लिए भी लगभग यही टीम है। ऐसे में बदलाव होने की संभावना बेहद कम दिख रही है। भारतीय टीम में सबसे ज्यादा मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी हैं। वहीं, चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का कोई खिलाड़ी टीम में नहीं है। आइए जानते हैं कि आईपीएल की किस फ्रेंचाइजी से कितने और कौन-कौन से खिलाड़ियों का चयन टीम इंडिया में हुआ है...
विज्ञापन

IPL Team Players Selected in India Squad for Champions Trophy 2025 Rohit Sharma, Shreyas Iyer Rishabh Pant
अभिषेक नायर और गंभीर - फोटो : BCCI
कोलकाता का कोई खिलाड़ी टीम में नहीं
हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि बीसीसीआई भारतीय कोचिंग स्टाफ में कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रभाव से नाखुश है। भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में गंभीर के अलावा रेयान टेन डेशकाटे और अभिषेक नायर हैं। ये तीनों पिछले आईपीएल सीजन में कोलकाता की टीम से जुड़े हुए थे। इसकी नतीजा यह हुआ कि टीम में कोलकाता नाइट राइडर्स के किसी भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया। वहीं, पांच बार की चैंपियन मुंबई के तीन खिलाड़ी हैं। इनमें कप्तान रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के भी तीन खिलाड़ी टीम में हैं। इनमें केएल राहुल, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL Team Players Selected in India Squad for Champions Trophy 2025 Rohit Sharma, Shreyas Iyer Rishabh Pant
रोहित और शुभमन - फोटो : BCCI
गुजरात और पंजाब के दो-दो खिलाड़ी टीम में
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के दो-दो खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। गुजरात फ्रेंचाइजी से शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर भारतीय स्क्वॉड में हैं। गिल भारतीय टीम के नए उपकप्तान भी हैं। वहीं, पंजाब फ्रेंचाइजी से अर्शदीप सिंह और श्रेयस अय्यर को मौका दिया गया है। बाकी पांच फ्रेंचाइजी से एक-एक खिलाड़ी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स के रवींद्र जडेजा, लखनऊ सुपर जाएंट्स के ऋषभ पंत, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली, राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल और सनराइजर्स हैदराबाद के मोहम्मद शमी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed