फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL team Brand value Mumbai Indians team is at first place and Chennai Super Kings is at second place see list

IPL: मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू आईपीएल में सबसे ज्यादा 725 करोड़ रुपये, दूसरे स्थान पर CSK; देखें लिस्ट

Wed, 13 Dec 2023 09:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 13 Dec 2023 09:04 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस की टीम अब तक पांच बार चैंपियन बन चुकी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टीम ने हर बार खिताब जीता है। उसने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब पर कब्जा किया था।

विज्ञापन
IPL team Brand value Mumbai Indians team is at first place and Chennai Super Kings is at second place see list
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को होनी है। इसके सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपनी तैयारी को अंतिम स्वरूप देने में लगी हैं। इसी बीच बुधवार (13 दिसंबर) को मुंबई इंडियंस ने बड़ी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की। उसने ब्रांड वैल्यू के आधार पर सभी 10 टीमों की रैंकिंग के बारे में बताया। मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा करीब 725 करोड़ रुपये (87 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस की टीम अब तक पांच बार चैंपियन बन चुकी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टीम ने हर बार खिताब जीता है। उसने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब पर कब्जा किया था। टीम पिछले तीन सीजन में अपेक्षा के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। वह 2021 और 2022 में शीर्ष चार में जगह नहीं बना पाई थी। 2023 में मुंबई को प्लेऑफ में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

IPL team Brand value Mumbai Indians team is at first place and Chennai Super Kings is at second place see list
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
दूसरे पर चेन्नई और तीसरे पर कोलकाता की टीम
मुंबई के बाद ब्रांड वैल्यू के मामले में दूसरे स्थान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम है। चेन्नई का ब्रांड वैल्यू करीब 672 करोड़ रुपये (80.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है। चेन्नई की टीम भी पांच बार चैंपियन बनी है। धोनी ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में टीम को विजेता बनाया है। पिछली बार गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई ने खिताब पर कब्जा किया था। दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम की ब्रांड वैल्यू करीब 655 करोड़ रुपये (78.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है। कोलकाता ने 2012 और 2014 में खिताब पर कब्जा किया था।

आईपीएल टीमों की ब्रांड वैल्यू
टीम कीमत (करोड़ रुपये) कीमत (मिलियन अमेरिकी डॉलर)
मुंबई इंडियंस 725 87
चेन्नई सुपरकिंग्स 672 80.6
कोलकाता नाइटराइडर्स 655 78.6
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 582 69.8
गुजरात टाइटंस 545 65.4
दिल्ली कैपिटल्स 537 64.1
राजस्थान रॉयल्स 521 62.5
सनराइजर्स हैदराबाद 401 48.2
लखनऊ सुपरजाएंट्स 391 47
पंजाब किंग्स 377 45.3

IPL team Brand value Mumbai Indians team is at first place and Chennai Super Kings is at second place see list
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
टॉप में आरसीबी और गुजरात
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ब्रांड वैल्यू के मामले में तीसरे स्थान पर है। आरसीबी की ब्रांड वैल्यू करीब 582 करोड़ रुपये (69.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है। अब तक टीम चैंपियन नहीं बन पाई है। 2022 में अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनने वाली गुजरात टाइटंस की टीम पांचवें स्थान पर है। उसकी ब्रांड वैल्यू करीब 545 करोड़ रुपये (65.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है। छठे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स, सातवें स्थान पर 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स, आठवें स्थान पर 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद, नौवें स्थान पर लखनऊ सुपर जाएंट्स और 10वें स्थान पर पंजाब किंग्स है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed