{"_id":"e3d3cc72-bffb-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-spot-fixing-scandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पॉट फिक्सिंग: फुटेज से फूटा भांडा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पॉट फिक्सिंग: फुटेज से फूटा भांडा
शुजात आलम
Updated Sun, 19 May 2013 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 में फिक्सिंग के मामले को लेकर दिल्ली पुलिस काफी उत्साहित है। अधिकारियों की मानें तो कई माह की छानबीन में पूरे सबूत जुटाने के बाद ही खिलाड़ियों और बुकीज पर हाथ डाला गया है।
विज्ञापन
मोहाली में 9 मई को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब के बीच खेले गए मैच से पहले की होटल की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है।
फुटेज चंडीगढ़ के पांच सितारा होटल जेडब्ल्यू मैरियट की है। इसमें दबोचे गए तीनों खिलाड़ी बुकीज से मीटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद तीनों ही खिलाड़ी खुद को पाक साफ बता रहे थे। फोन पर हुई बातचीत को वह स्वीकारने को तैयार नहीं थे।
लेकिन नौ मई को जेडब्ल्यू मैरियट होटल से मिली फुटेज ने तीनों खिलाड़ियों का मुंह बंद कर दिया है। अब पुलिस तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है कि उस दिन बुकीज से तीनों की क्या बात हुई। वहीं, पुलिस होटल के स्टाफ से भी पूछताछ करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन