फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL spot-fixing probe

स्पॉट फिक्सिंग: आईपीएल-6 फाइनल के बाद होगा ‘धमाका’

Sat, 25 May 2013 02:16 AM IST
नई दिल्ली/राजीव कुमार
नई दिल्ली/राजीव कुमार Updated Sat, 25 May 2013 02:16 AM IST
विज्ञापन
IPL spot-fixing probe

राजस्थान रॉयल्स के अलावा अन्य टीमों के खिलाड़ी भी स्पॉट फिक्सिंग में लगे हुए थे। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ आधिकारिक सूत्रों की मानें तो अन्य टीमों के चार से पांच खिलाड़ियों के नाम सामने आ गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस को इन खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस इन सुरागों को सबूत के तौर पर बदलने में लगी हुई है।

पुलिस की इस तफ्तीश को उस समय बल मिला जब शुक्रवार को गिरफ्तार बुकी याहिया ने भी इस तरह का खुलासा किया है।

याहिया ने पूछताछ में बताया है कि वह राजस्थान रॉयल्स के अलावा अन्य टीमों के खिलाड़ियों के संपर्क में था। उसने आईपीएल के दौरान दूसरी टीमों के खिलाड़ियों से संपर्क किया था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त नीरज कुमार भी मैच फिक्सिंग में अन्य टीमों और उनके खिलाड़ियों के नाम सामने आने की बात कह चुके हैं। माना जा रहा है कि आईपीएल-6 के फाइनल मैच के बाद दिल्ली पुलिस इन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच फिक्सिंग की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य शहरों में स्थित होटलों से सीसीटीवी फुटेज जब्त किए थे। इनकी जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन फुटेज में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों के अलावा आईपीएल मैच खेल रही दो अन्य टीमों के चार-पांच खिलाड़ियों की भूमिका संदिग्ध दिख रही है।

सूत्रों की मानें तो पकड़े गए फिक्सर और बुकी से भी पुलिस को मैच फिक्सिंग में अन्य खिलाड़ियों के शामिल होने के सबूत मिले हैं।

दिल्ली पुलिस खिलाड़ी से फिक्सर बने बाबू राव यादव के अन्य खिलाड़ियों के साथ संपर्क के सबूत इकट्ठा कर रही है। अब फिक्सर याहिया ने भी इस बात को माना है कि राजस्थान रॉयल के अलावा अन्य टीम के चार से पांच खिलाड़ी उनके संपर्क में थे।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस फिक्सर याहिया के किए खुलासे और उन मैचों के फुटेज का मिलान कर रही है और जल्द ही इस मामले में अन्य खिलाड़ियों की गिरफ्तारी संभव है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली पुलिस 26 मई को होने वाले आईपीएल-6 के फाइनल मैच के खत्म होने का इंतजार कर रही है और उसके बाद वह मैच फिक्सिंग में शामिल अन्य खिलाड़ियों को बेनकाब करेगी।

अन्य टीमों के खिलाड़ियों के संपर्क में था-

विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए मो. याहिया ने बताया है कि वह आरआर के खिलाड़ियों के अलावा अन्य खिलाड़ियों के संपर्क में था।


उसने बुकी चंद्रेश पटेल के कहने पर अन्य टीमों के खिलाड़ियों से संपर्क किया था। विशेष पुलिस आयुक्त ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि मो. याहिया ने अन्य टीमों के खिलाड़ियों से फिक्सिंग करवाई थी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed