फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl spot fixing case

जीजू ने कराया था श्रीसंत के लिए कमरा बुक

Sun, 19 May 2013 02:12 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/नई दिल्ली Updated Sun, 19 May 2013 02:12 AM IST
विज्ञापन
ipl spot fixing case

पुलिस ने श्रीसंत को जब मुंबई में होटल के बाहर से गिरफ्तार किया था, उस समय वह टीम से निलंबित थे।

विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स टीम प्रबंधन ने उन्हें तीन मैचों के लिए बाहर बैठा रखा था।

टीम प्रबंधन ने होटल में उसका कमरा बुक नहीं कराया था बल्कि जीजू जनार्दन ने एक टूर एंड ट्रवल्स कंपनी की मदद से उनके लिए कमरा बुक कराया था।

स्पेशल सेल के अधिकारी ने बताया कि श्रीसंत से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मोहाली मैच के बाद उन्हें तीन मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया था।

टीम प्रबंधन श्रीसंत द्वारा कोच से बदतमीजी करने पर नाराज था। श्रीसंत ने मोहाली में फिक्सिंग की थी और एक ओवर में 13 रन दिए थे।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं श्रीसंत के इस ओवर से टीम प्रबंधन नाराज तो नहीं हो गया, जिसके चलते उन्हें निलंबित किया गया हो।

वहीं मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि श्रीसंत खुद बुकीज से बात करते थे। लेकिन इसके लिए वह अपना फोन इस्तेमाल करने के बजाय अपने दोस्त जीजू जनार्दन के फोन का उपयोग करते थे।

पुलिस के पास श्रीसंत और बुकीज की बातचीत का रिकॉर्ड है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी के अनुसार, ‘हमारे पास उनके खिलाफ ठोस सबूत हैं।’

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस मैच के लिए श्रीसंत ने ‘फिक्स ओवर’ फेंकने का 40 लाख में सौदा किया था, उसके 10 लाख रुपये एडवांस उनके पास जीजू जनार्दन के माध्यम से पहुंच गया था।
विज्ञापन


एमएमएस का इरादा था

पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रीसंत ने खुलासा किया है कि उनका दोस्त जीजू जनार्दन विदेश में बैठे आकाओं के इशारे पर कई खिलाड़ियों के एमएमएस बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करना चाहता था। अब तक की जांच में पता चला कि बुकीज का खिलाड़ियों को लड़कियां सप्लाई करने के पीछे उन्हें ब्लैकमेल करने का इरादा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीसंत की डायरी में पैसों का लेन-देन दर्ज?
मुंबई पुलिस के हाथ श्रीसंत की डायरी लगी है। मुंबई होटल में उनके कमरे में छापेमारी के दौरान मिली इस डायरी में मलयालम और अंग्रेजी में कई आंकड़े दर्ज हैं।

पुलिस मान रही है कि यह श्रीसंत की लिखाई है और दर्ज आंकड़ों का संबंध उनके द्वारा किए जाने वाले लेन-देन से है। क्या यह लेन-देन सट्टेबाजी से जुड़ा है?

पुलिस इस पर अभी कुछ नहीं कह रही। वह इस बात पर भी खामोश है कि क्या श्रीसंत के होटल में ठहरने के दौरान बॉलीवुड का कोई सितारा उनसे मिलने गया था। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।


खिलाड़ी क्या करते थे इतने पैसों का?
पुलिस ने बताया है कि ये खिलाड़ी फिक्सिंग से मिलने वाले पैसों का आम तौर पर उसी तरह उपयोग करते थे, जैसे आजकल युवा करते हैं। ये लोग गिफ्ट आइटम खरीदते थे, पार्टियों में पैसा उड़ाते थे और महंगे मोबाइल का शौक रखते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed