{"_id":"77b7c028-c845-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-spot-fixing-10-cricketers-from-up-under-surveillance","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL खेलने वाले यूपी के 10 खिलाड़ियों पर STF की नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL खेलने वाले यूपी के 10 खिलाड़ियों पर STF की नजर
लखनऊ/एजेंसी
Updated Wed, 29 May 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की राज्य के दस खिलाड़ियों पर कड़ी नजर है।
विज्ञापन
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) अरुण कुमार ने बताया कि कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद तथा वाराणसी से कुछ सट्टेबाजों के गिरफ्तार किए जाने के बाद मुंबई और दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर आईपीएल में खेलने वाले दस खिलाड़ियों पर खास नजर रखी जा रही है।
अरुण कुमार ने इसके अलावा और कोई जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा कि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आईपीएल में खेलने वाले उतर प्रदेश के दस खिलाड़ी राडार पर है।
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सुरेश रैना, इम्तयाज अहमद, अंकित सिंह राजपूत, पुणे वारियर्स से एकलव्य द्विवेदी, भुवनेश्वर कुमार, अली मुर्तजा, रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की ओर से आर.पी.सिंह किंग्स एलेवन पंजाब की ओर से पीयूष चावला तथा प्रवीण कुमार इसके अलावा एक अन्य खिलाड़ी भी है।
विज्ञापन
पुलिस के सूत्रों ने कहा कि एसटीएफ जल्द ही इन खिलाड़ियों से उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ करेगी। आईपीएल में मैच फिक्सिंग का खुलासा होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स तथा रायल चैलेंजर्स बंगलौर के उस मैच की काफी चर्चा है जिसमें आरपीसिंह ने आखिरी गेंद पर लंबा नो बाल किया था जिससे चेन्नई को जीत मिल गयी थी।
विज्ञापन