फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Playoff matches will be held in Kolkata and Ahmedabad 100% spectators Allowed Lucknow to host Women's Challengers

IPL 2022: कोलकाता और अहमदाबाद में होंगे प्लेऑफ मुकाबले, मौजूद रह सकते हैं 100 फीसदी दर्शक, लखनऊ में होंगे ये मैच

Sat, 23 Apr 2022 08:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 23 Apr 2022 08:59 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल के प्लेऑफ मैचों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। प्लेऑफ के मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
IPL Playoff matches will be held in Kolkata and Ahmedabad 100% spectators Allowed Lucknow to host Women's Challengers
आईपीएल 2022 के प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार (23 अप्रैल) को आईपीएल के प्लेऑफ मैचों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। प्लेऑफ के मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं, वुमन्स चैलेंजर्स का आयोजन लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में किया जाएगा।
विज्ञापन


कोलकाता में क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मैचों का आयोजन होगा। 24 मई को क्वालीफायर-1 और 25 मई को एलिमेटर मैच खेला जाएगा। इसके बाद 27 मई को अहमदाबाद में क्वालीफायर-2 और 29 मई को फाइनल मैच आयोजित होगा। चारों मुकाबलों के दौरान स्टेडियम की क्षमता के मुताबिक 100 फीसदी दर्शक मैच देख सकते हैं। कोलकाता में 25 मई को एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम अगले दिन 27 मई को होने वाले क्वालीफायर-2 में खेलने के लिए करीब 1900 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन


महिला चैलेंजर्स के मुकाबले इकाना स्टेडियम में 24 से 28 मई के बीच होंगे। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, "महिला चैलेंजर्स सीरीज 24-28 मई के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। जहां तक पुरुषों के आईपीएल नॉक-आउट चरण के मैचों का सवाल है तो यह कोलकाता और अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा। 22 मई को लीग राउड के समापन के बाद खेले जाने वाले मैचों के लिए शत-प्रतिशत उपस्थिति की अनुमति होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में हो रहे हैं लीग राउंड के मैच
आईपीएल के लीग राउंड के मुकाबले महाराष्ट्र के चार मैदान पर खेले जा रहे हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम के अलावा पुणे को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल 50 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति मिली हुई है।


महिला चैलेंजर्स में खेलती हैं तीन टीमें
महिला चैलेंजर्स सीरीज में ट्रेलब्लेजर्स, सुपरनोवाज और वेलोसिटी के नाम से तीन टीमें मैदान पर उतरती हैं। सुपरनोवाज ने 2018 और 2019 में खिताब अपने नाम किया था। 2020 में ट्रेलब्लेजर्स की टीम पहली बार चैंपियन बनी थी। 2021 में कोरोना के कारण इसका आयोजन नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed