फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL planning to change in team policy

तो धोनी को रैना, जडेजा, अश्विन और मोहित में से चुनना होगा किसी एक को

Fri, 10 Jul 2015 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Jul 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
IPL planning to change in team policy

आईपीएल में कुछ बदलाव होने जा रहा है अगर ऐसा होता है तो कप्तान धोनी को चेन्नई की टीम से रैना, अश्विन, जडेजा और मोहित में से किसी एक को ही रखना होगा। हालांकि ऐसा तब होगा जब धोनी टीम के कप्तान बने रहेंगे और उनकी जगह सुरक्षित होगी।

विज्ञापन


आईपीएल संचालन परिषद 2017 से खिलाड़ियों को बरकरार रखने की नीति को बदलने का विचार कर रहा है। संचालन परिषद का कहना है कि 2017 से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की संख्या को चार से घटाकर दो कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही विदेशी खिलाड़ियों की संख्या आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम में घटकर दो रह जाएगी। इनके अलावा टीम में तीन ऐसे खिलाड़ी होंगे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली है। लेकिन कुल रोटेशन पांच से ज्यादा नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आईपीएल टीम में होंगे टीम इंडिया के सिर्फ 2 खिलाड़ी

IPL planning to change in team policy

अगर नए रिटेन नियम लागू हुए तो सबसे बड़ा झटका चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को लगने जा रहा है क्योंकि उनकी टीम में इस समय पांच ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारतीय टीम के सदस्य हैं।

ये खिलाड़ी हैं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और मोहित शर्मा। अगर ये खिलाड़ी साल 2017 तक टीम इंडिया में रहते हैं तो इनमें से तीन खिलाड़ियों को सीएसके से बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन यह फ्रेंचाइजी पर निर्भर करेगा कि वह इन पांचों में किन दो खिलाड़ियों को बरकरार रखता है और किन्हें बाहर करता है।

खिलाड़ियों को बरकरार रखने की नीति पर आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने कहा, "संचालन परिषद 2017 से भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों की संख्या हर टीम में चार से घटाकर दो करने पर विचार कर रहा है जबकि विदेशी खिलाड़ी दो रह जाएंगे। इनके अलावा तीन ऐसे खिलाड़ी होंगे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली है। लेकिन कुल रिटेन पांच से अधिक नहीं होगी।" बहरहाल, आईपीएल का 2016 संस्करण पुराने नियम पर ही खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed