फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Media Rights Foreign broadcasters showed interest UK Sky Sports and South African Supersport companies bought tender

IPL Media Rights: विदेशी प्रसारकों ने दिखाई दिलचस्पी, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका की कंपनी ने खरीदा टेंडर

Thu, 05 May 2022 10:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 05 May 2022 10:55 PM IST
सार

इस बार आईपीएल मीडिया राइट्स के लिए चार पैकेज हैं। टीवी अधिकार, डिजिटल अधिकार, 18 मैचों के अधिकार (शुरूआती, सप्ताह के अंत में डबल हेडर, चार प्लेऑफ) और शेष विश्व के लिए अधिकार इसमें शामिल हैं। बोली के लिए आधार कीमत 32890 करोड़ रूपये है।

विज्ञापन
IPL Media Rights Foreign broadcasters showed interest UK Sky Sports and South African Supersport companies bought tender
आईपीएल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल मीडिया राइट्स के लिए कई बड़ी कंपनियों के बीच टक्कर शुरू हो चुकी है। भारत की वायकॉम 18, जी इंटरटनेमेंट, स्टार, सोनी जैसे दिग्गजों के अलावा इस बार ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका की कंपनियों ने भी दिलचस्पी दिखाई है। ब्रिटेन के स्काई स्पोर्ट्स और दक्षिण अफ्रीका के सुपरस्पोर्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रसारक ने बोली के लिए जरूरी दस्तावेज खरीद लिए हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई को मीडिया राइट्स से पांच हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई की उम्मीद है। मीडिया राइट्स अगले पांच साल (2023-2027) के लिए बिकेंगे। बोली के लिए दस्तावेज खरीद लेने का यह मतलब नहीं है कि स्काई स्पोर्ट्स और सुपरस्पोर्ट बोली जरूर लगाएगी। इस बार बीसीसीआई ने मीडिया राइट्स को चार अलग-अलग पैकेज में बांटा है। पिछली बार की तरह इस बार सभी के लिए एक साथ बोली नहीं लगाई जाएगी। ऐसे में स्काई स्पोर्ट्स और सुपरस्पोर्ट के बीच 'शेष विश्व' टीवी अधिकारों के लिए टक्कर देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


इस बार आईपीएल मीडिया राइट्स के लिए चार पैकेज हैं। टीवी अधिकार, डिजिटल अधिकार, 18 मैचों के अधिकार (शुरूआती, सप्ताह के अंत में डबल हेडर, चार प्लेऑफ) और शेष विश्व के लिए अधिकार इसमें शामिल हैं। बोली के लिए आधार कीमत 32890 करोड़ रूपये है। बोली के दस्तावेज खरीदने की आखिरी तारीख दस मई है। आईपीएल के 15वें सीजन के समाप्त होने के बाद मीडिया राइट्स के लिए ई-नीलामी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा मीडिया राइट्स स्टार के पास है, जिसकी शुरुआत 2017 में हुई थी और इस सीजन यह खत्म हो रही है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जाएगा। इससे होने वाली कमाई को घरेलू क्रिकेट को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल करेंगे। टेंडर दस्तावेज खरीदने के लिए इच्छुक पार्टियों को करीब 25 लाख रुपये बोर्ड के पास जमा कराना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed