{"_id":"62a5a13ed9ba9d3d52406694","slug":"ipl-media-rights-e-auction-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL Media Rights: आईपीएल मीडिया अधिकार के लिए ई-ऑक्शन शुरू, टीवी से ज्यादा डिजिटल अधिकार के लिए लग सकती है बोली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Media Rights: आईपीएल मीडिया अधिकार के लिए ई-ऑक्शन शुरू, टीवी से ज्यादा डिजिटल अधिकार के लिए लग सकती है बोली
Sun, 12 Jun 2022 03:52 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 12 Jun 2022 03:52 PM IST
सार
बीसीसीआई इस बार चार पैकेज में मीडिया राइट्स की नीलामी कर रहा है। टीवी और डिजिटल प्रसारण के अधिकारों के लिए अलग-अलग बोली लगाई जा रही है।
विज्ञापन
आईपीएल मीडिया राइट्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 से लेकर 2027 तक के मैचों के प्रसारण के लिए बीसीसीआई मीडिया अधिकारों की नीलामी कर रहा है। इस बार कई बड़ी कंपनियां मीडिया अधिकारों के लिए बोली लगा रही हैं, लेकिन मुकेश अंबानी की रिलायंस का दावा सबसे मजबूत है। वहीं, टीवी से ज्यादा डिजिटल प्रसारण के हासिल करने के लिए बोली लगाई जा सकती है। डिजनी, सोनी और वाइकॉम 18 के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि, जी नेटवर्क टीवी अधिकारों के लिए बोली नहीं लगा रहा है। बीसीसीआई इस बार चार पैकेज में मीडिया राइट्स की नीलामी कर रहा है।
स्टार इंडिया ने सितंबर 2017 में 16,347.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 2017 से 2022 तक के लिए मीडिया अधिकार खरीद लिए थे। उसने सोनी पिक्चर्स को हराया था। इस सौदे के बाद आईपीएल मैच की लागत लगभग 55 करोड़ रुपये हो गई थी।
ये कंपनियां लगा रही हैं बोली

- डिज्नी + हॉटस्टार
- रिलायंस वायकॉम स्पोर्ट18
- जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज
- ऐप्पल इंक
- ड्रीम 11 (ड्रीम स्पोर्ट्स इंक)
- सोनी ग्रुप कॉर्प
- सुपर स्पोर्ट (दक्षिण अफ्रीका)
- फनएशिया
- फैनकोड
आईपीएल मीडिया राइट्स
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया राइट्स खरीदने वाली कंपनियों को 2023 से 2025 तक तीन सीजन में 74-74 मैच मिल सकते हैं। 2026 और 2027 में मैचों की संख्या 94 पहुंच सकती है।
चार अलग-अलग पैकेज में बिकेंगे अधिकार
पहले मीडिया राइट्स एक साथ ही बेचे जाते थे। उसमें टीवी से लेकर डिजिटल तक सभी तरह के प्रसारण के अधिकार मौजूद होते थे। डिजिटल मीडिया के बढ़ने के बाद बीसीसीआई ने फैसला किया है कि इस पर एक पैकेज की जगह चार अलग-अलग पैकेज में राइट्स को बेचा जाएगा। इससे बोर्ड को करोड़ों का फायदा होगा। कोई भी कंपनी चारों पैकेज के लिए एक साथ बोली नहीं लगा सकती है। हर पैकेज में सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी विजेता होगी। हां, कोई एक कंपनी एक या उससे अधिक पैकेज पर बोली लगा सकती है।