{"_id":"50f5d626-b032-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-rajasthan-royals-vs-royal-challengers-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेल और वाटसन के विस्फोट पर रहेंगी निगाहें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेल और वाटसन के विस्फोट पर रहेंगी निगाहें
जयपुर/एजेंसी
Updated Mon, 29 Apr 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की टीम सोमवार को यहां जब आपस में भिड़ेंगी तो दर्शकों की निगाहें दो टीमों की भिड़ंत के बजाय दो खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर होंगी।
विज्ञापन
पहले बंगलोर के क्रिस गेल, जो कि पुणे वॉरियर्स के खिलाफ टी-20 बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं तो दूसरे राजस्थान के शेन वाटसन जो पिछले दो मैचों से लगातार बल्ले से आग उगल रहे हैं। टूर्नामेंट में इस बार शतक लगाने का कारनामा भी अब तक यही दो खिलाड़ी कर चुके हैं।
विज्ञापन
दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात की जाए तो राजस्थान ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट हराया था, जिसकी वजह से उसका हौसला इस समय सातवें आसमान पर है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ बंगलोर की टीम मुंबई से 58 रन से हार चुकी है इसलिए वह इस मैच से एक बार फिर वापसी करना चाहेगी।
राजस्थान ने आठ मैचों में अब तक पांच जीते हैं और वह 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि बंगलोर ने नौ मैचों में छह मैच जीते हैं और उसके 12 अंक हैं।