{"_id":"a2741176-b356-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-rajasthan-royals-vs-kolkata-knight-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में बने रहने को राजस्थान से भिड़ेगी 'चैंपियन'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल में बने रहने को राजस्थान से भिड़ेगी 'चैंपियन'
कोलकाता/एजेंसी
Updated Fri, 03 May 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ पिछले मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद आईपीएल की गत विजेता टीम कोलकाता नाइटराइडर्स की स्थिति अब टूर्नामेंट में ‘करो या मरो’ की हो गई है।
विज्ञापन
ऐसे में टीम जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को उतरेगी तो उसका इरादा हर हाल में जीत दर्ज करना होगा।
कोलकाता का इस सत्र में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। खुद कप्तान गंभीर भी मानते हैं कि उनकी टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिर फील्डिंग तीनों में ही फिसड्डी साबित रही है।
विज्ञापन
कोलकाता के पास हालांकि गंभीर के साथ ही जैक्स कैलिस, यूसुफ पठान, इयोन मोर्गन, ब्रेट ली, लक्ष्मीपति बालाजी और ब्रैंडन मैककुलम जैसे बड़े नाम हैं लेकिन इन सबों ने इस सत्र में टीम को निराश किया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर राजस्थान के लिए शेन वाटसन लगातार रन बना रहे रहे हैं जबकि राहुल द्रविड़ की अगुवाई में अन्य खिलाड़ी भी टीम के लिए जरूरी योगदान कर रहे हैं।