{"_id":"122132d4-ac4e-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-match-preview-mumbai-indians-vs-kolkata-knight-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"केकेआर के खिलाफ सचिन को बर्थडे गिफ्ट देने उतरेगी मुंबई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
केकेआर के खिलाफ सचिन को बर्थडे गिफ्ट देने उतरेगी मुंबई
कोलकाता/एजेंसी
Updated Wed, 24 Apr 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ शर्मनाक तरीके से हारने वाली मुंबई इंडियंस जब बुधवार को गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने उतरेगी तो उसका मकसद हर हाल में जीत दर्ज करने के साथ सचिन तेंदुलकर को उनके 40वें जन्मदिन का शानदार तोहफा देना होगा।
विज्ञापन
मुंबई ने अभी तक अपने छह में से तीन मैच जीते हैं और इतने ही हारे हैं, जबकि कोलकाता की स्थिति इस समय कुछ खराब है और उसने छह में से सिर्फ दो मैच जीते हैं।
विज्ञापन
कोलकाता का घरेलू मैदान पर प्रदर्शन हमेशा ही अच्छा रहा है और उसने अभी तक अपने दोनों मुकाबले कोलकाता में ही जीते हैं।
ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि कप्तान गौतम गंभीर टीम को पटरी पर लाने के लिए इस बार भी अपने घरेलू दर्शकों के सामने बेहतरीन प्रदर्शन करें।
वहीं, मुंबई के कप्तान रिकी पोंटिंग ने दिल्ली के खिलाफ मिली हार की कड़े शब्दों में निंदा की थी। मुंबई के लिहाज से यह जीत दो मायनों में अहम है। एक तो इस जीत के साथ अंकतालिका में उसकी स्थिति में कुछ सुधार होगा और दूसरा सचिन अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर मैदान पर होंगे।
विज्ञापन